Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 06:29 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को आज मिलेगी खुशखबरी, इनका दिन रहेगा कष्टदायी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30th April: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Reported by: Kajal .
Zodiac Signs
आज का राशिफल | Image:Unsplash
Advertisement

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई भी प्लान बनाने से पहले पूरा बजट तैयार जरूर करें। वहीं, आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। मानसिक तनाव के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए एकदम सही है। आज आपको नौकरी में सफलता हासिल होगी। हालांकि आपको बिजनेस में थोड़ा बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है। लम्बे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को आज कर्ज न दें। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। सेहत का ध्यान रखें।

Advertisement

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बात को लेकर परिवार के साथ मन-मुटाव हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में लाभ होगा। परिवार के साथ मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी दिक्कत देखने को मिलेगी।

Advertisement

सिंह राशि  (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कई तरह के लाभ हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वालों के काम की सराहना होगी। आज किसी को उधार देने से बचें।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के बहुत दिनों से रुके हुए सभी काम बन जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर फोकस करें। नौकरी करने वालों के काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

Advertisement

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आज ऑफिस में आपको अत्यधिक काम करना पड़ेगा। बिजनेस में भी कुछ खास नहीं होगा। किसी विषय को लेकर परिवार के साथ  मन मुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको हल्की खांसी या जुकाम हो सकता है।

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपका दिन तनावभरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। हालांकि आज आपकी आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। ऑफिस में टीम मेंबर्स के साथ मिलाजुला व्यवहार रखें। परिवार के साथ समय अच्छ बितेगा।

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। आज आपको संतान सुख को लेकर खुशी मिल सकती है। कानून में लम्बे समय से फंसा कोई मामला आज हल हो सकता है। बिजनेस में आज आपको खूब मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है।

Advertisement

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए बेहद भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। वहीं, बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में दोगुना काम करना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Oily Skin Care: समर सीजन में ऐसे करें ऑयली स्किन की एक्स्ट्रा देखभाल, चेहरा दिनभर रहेगा खिला-खिला

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 30th, 2024 at 06:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo