अपडेटेड 29 April 2024 at 21:37 IST
अमेठी पर कांग्रेस में सस्पेंस, बसपा कन्फ्यूज, मायावती की पार्टी ने उम्मीदवार बदला; नई लिस्ट जारी
Lok Sabha Elections: बसपा ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Elections: बसपा ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। मौर्या की जगह अब नन्हे सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा और झांसी से रवि प्रकाश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
लुधियाना सीट से रामगढ़िया उम्मीदवार
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को दविंदर सिंह रामगढ़िया को पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि रामगढ़िया का चयन बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार किया गया है।
गढ़ी ने कहा कि रामगढ़िया अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं और फिलहाल ऑल इंडिया विश्वकर्मा फाउंडेशन, पंजाब एवं रामगढ़िया बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष हैं। गढ़ी ने कहा कि बसपा पहले ही राज्य में होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला, जालंधर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा और गुरदासपुर संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
पंजाब कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की
पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब में कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
Advertisement
उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे खास नाम पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का है। कांग्रेस ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया है। लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा कांग्रेस ने खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है। गिल की जगह कुलबीर सिंह जीरा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 जून को और काउंटिंग 4 जून को होगी।
Advertisement
(PTI इनपुट के साथ)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 29 April 2024 at 21:23 IST