Updated May 8th, 2024 at 10:06 IST
MP NEWS: तीन दुकानों में लगी भीषण आग,आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार, मची अफरातफरी
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नैनपुर इलाके में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Fire in Shop MP: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बड़ी खबर आ रही है। मंडला जिले के नैनपुर इलाके में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके लपटे से दूर-दूर से नजर आ रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुब्बार छा गया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
नैनपुर इलाके में तीन दुकानों में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। बुधवारी चौक स्थित पहले एक दुकान में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई दुकानें आ गई।
Advertisement
तीन दुकानों में लगी भीषण आग
दुकानों में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। खैरियत रही कि घटना में किसी जनहानि कि फिलहाल सूचना नहीं है।
Advertisement
घटना स्थल पर पहुंचीं SDOP
घटना की जानकारी मिलने के बाद SDOP नेहा पच्चीसिया भी मौके पर पहुंची। नैनपुर SDOP नेहा पच्चीसिया ने कहा, 3 दुकानों में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है।
दुकानों में आग लगने के बाद लाखों के सामान जलकर खाक हो गया। देखते-देखते आग पूरे दुकान में रखे सामान को जलाकर खाक कर दिया। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। मगर घटना में दुकान मालिकों का बड़ा नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे पर गिराई गाज, आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया
Advertisement
Advertisement
Published May 8th, 2024 at 08:14 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।