Updated April 29th, 2024 at 12:57 IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद की 76 साल की उम्र में निधन हो गया।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बीते 4 दिनों से वो ICU में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वो चामराजनगर से 6 बार के सांसद और मैसूरु जिले के नंजनगुड से दो बार के विधायक रहे हैं। बीते कुछ समय से वो बीमार चल रहे थे। इस साल 18 मार्च को, प्रसाद ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की, जिससे सार्वजनिक जीवन में उनके लगभग 50 सालों का अंत हो गया।
Advertisement
बीजेपी के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर
श्री निवास ने 1976 में तत्कालीन जनता पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 1979 में कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने से पहले वह जद (एस), जद (यू) और समता पार्टी के साथ भी रहे। वी श्रीनिवास प्रसाद ने 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
Advertisement
कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार में बने थे राजस्व और धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री
इसके बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए, 2013 में विधायक चुने गए और सिद्धारमैया सरकार में राजस्व और धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री बने। 2016 में, प्रसाद ने कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने 2017 में भाजपा के टिकट पर नंजनगुड उपचुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने 2019 में चामराजनगर से सफलतापूर्वक लोकसभा चुनाव लड़ा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल को मिलेगी राहत या बढ़ेगी हिरासत...', सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, AAP ने जताई ये उम्मीद
Advertisement
Published April 29th, 2024 at 08:43 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।