Advertisement

Updated February 9th, 2024 at 11:22 IST

'हर गलियों से पथराव... बहुत मुश्किल से बचाई जान', हल्द्वानी हिंसा की कहानी, पुलिसकर्मी की जुबानी

Haldwani Violence Video: हल्द्वानी हिंसा में अबतक 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं हिंसा की पूरी कहानी महिला पुलिसकर्मी ने बताई।

Reported by: Kanak Kumari
Advertisement

Haldwani Violence Video: देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी में जो हिंसा भड़की है, उसमें करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 100 के करीब उत्तराखंड पुलिसकर्मी थे। वहीं हल्द्वानी की महिला पुलिसकर्मी ने इस हिंसा की डरावनी सच्चाई खुद की जुबानी बताई है। उन्होंने बताया कि कैसे उपद्रवियों के सिर पर खून सवार था और वो सबकुछ तहस-नहस करने लगे।

हल्द्वानी हिंसा पर महिला पुलिसकर्मी ने बताया, "हम लोग बहुत ज्यादा बहुत बच कर आए हैं। पथराव होने पर हमलोग एक घर के अंदर घुस गए। करीब 15-20 लोग घर के अंदर घुसे हुए थे। उसके बाद बाहर से लोगों ने आग लगाने की कोशिश की और पथराव किया। हम बड़ी मुश्किल से छिपकर जान बचाकर आए हैं। इसके बाद मौके पर फोर्स आई। हर गली, छतों से पथराव हो रहा था। हम लोगों ने एक घर में घुसकर फोर्स को लोकेशन दी, तब जाकर फोर्स वहां पहुंच सकी। जिस घर में हम थे और जिस व्यक्ति ने हमारी जान बचाई उसके घर दरवाजे तोड़ दिए गए, शीशे तोड़ दिए गए। स्थित बहुत ही ज्यादा खराब है।

Advertisement

घर की छतों से शीशे फेंके गए... हर गली हर जगह से पथराव

उन्होंने कहा, "हर गली हर जगह से पथराव हो रही थे। उनलोगों ने चारों तरफ से गलियां घेर लिए थे। बहुत मुश्किल से हमलोग बच सके। फिर जब हम बचकर घर से बाहर निकले और आने लगे तो लोग छतों से शीशे और पत्थर फेंकने लगे। हमलोग गिरते-परते निकल पाए।"

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published February 9th, 2024 at 08:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo