Updated April 25th, 2024 at 15:06 IST
संदेशखालि यौन उत्पीड़न मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में पांच प्रभावशाली लोगों के खिलाफ ज़मीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध पहला मामला दर्ज किया है।
- देश
- 1 मिनट रीड
Advertisement
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में पांच प्रभावशाली लोगों के खिलाफ ज़मीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध पहला मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला भूमि हड़पने का है जहां पीड़ित परिवार की महिलाओं को प्रभावशाली लोगों से कथित रूप से यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
सीबीआई ने पांच आरोपियों और पीड़ितों की पहचान अब तक उजागर नहीं की है।
Advertisement
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश दिया था और कहा था कि न्याय के हित में "निष्पक्ष जांच" जरूरी है।
सीबीआई ने ऐसे मामलों में शिकायत करने के लिए लोगों के लिए एक ईमेल आईडी जारी की थी जिसमें बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई। एजेंसी ने आरोपों का पता लगाने और उन मामलों को दर्ज करने के लिए संदेशखालि में एक टीम भेजी थी, जहां आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्यापित किया जा सके। क्षेत्र के दौरे के दौरान शुरुआती सत्यापन के बाद सीबीआई ने भूमि हड़पने और महिलाओं पर हमले के आरोप में ऐसी पहली प्राथमिकी दर्ज की है।
Advertisement
Published April 25th, 2024 at 15:06 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।