'खतरनाक और भ्रामक विचारों से देश को कहां....',अमित मालवीय का राहुल गांधी पर हमला
अमित मालवीय ने एक पोस्ट शेयर किया राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने उनकी सरकार आने पर जाति जनगणना कराने की बात कही थी।
- भारत
- 3 min read

BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय ने एक पोस्ट शेयर किया राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने उनकी सरकार आने पर जाति जनगणना कराने की बात कही थी। कांग्रेस पर पलवार करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, राहुल गांधी अपने बेहद खतरनाक और भ्रामक विचारों से देश को कहां ले जाना चाहते हैं? बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में राहुल के उस वीडियो को शेयर किया जिसमें वो जाति जनगणना समेत संपत्ति के वितरण पर बात कर रहे हैं।
अमित मालवीय ने अपने X हैंडल पर लिखा, राहुल गांधी अपने बेहद खतरनाक और भ्रामक विचारों से देश को कहां ले जाना चाहते हैं? यहां वह प्रतिभा है जो धन वितरण के अपने प्रतिगामी विचार को समझा रहा है, जिसके बारे में उनका मानना है कि इससे नई राजनीति की शुरुआत होगी।
राहुल पर भड़के अमित मालवीय
कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मालवीय ने सिखा, यह उन सभी के लिए है जिन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का बचाव करते हुए कहा कि इसमें 'संपत्ति वितरण' का कोई उल्लेख नहीं था। उन्होंने यह शानदार भाषण दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिया। कांग्रेस के युवराज का मानसिक पतन हो चुका है।
जाति जनगणना पर राहुल के बयान पर विरोध
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली मे आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, यदि उनकी सरकार आती है तो वह जाति जनगणना कराएंगे। यह सिर्फ जाति जनगणना नहीं होगी, यह आर्थिक सर्वे होगा। मतलब हिंदुस्तान में किसके हाथ में कितना पैसा है, हर संस्था का सर्वे होगा। इससे पता लग सकेगा कि किस वर्ग के लोगों की क्या स्थिति है।
Advertisement
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जाति जनगणना से पूरे देश को पता लग जाएगा कि हिंदुस्तान का धन कहां है, किसके हाथ में है। पिछड़ों के हाथ में कितना, दलितों के हाथ में कितना, गरीब सामान्य वर्ग और महिलाओं के पास कितना धन हैं। राहुल कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित न्याय मंच से युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान अग्निपथ योजना को लेकर भी राहुल गांधी ने युवाओं के सामने अपनी बात रखी, उन्हों कहा कि हमारे जिन डेढ़ लाख युवाओं ने आर्मी की पूरी प्रक्रिया पूरी की है उनको कोई न कोई कंपनसेशन तो मिलना ही चाहिए, कोई न कोई रास्ता उनके लिए निकलना ही चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह योजना हितधारकों की सलाह से नहीं बनाई गई थी। उनकी सरकार आएगी तो इस पर काम करेगी।