Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 10:25 IST

Thane: इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर हुए नष्ट, कोई हताहत नहीं

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हो गए।

fire
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:Pixabay
Advertisement

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हो गए। नगर निगम अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि मुंब्रा इलाके में स्थित नूर महल हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार रात हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे बिजली के एक मीटर में आग लग गई और अन्य उपकरणों तक फैल गई। इमारत में रहने वाले लोग आग से बचने के लिए बाहर निकल गए।

इस संबंध में सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम, बिजली आपूर्ति कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के बाद इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई।

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने का संदेह है और इसकी पुष्टि की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पुंछ हमला: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 5th, 2024 at 10:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo