Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 11:47 IST

Bihar: बाहुबली अनंत सिंह जेल से बाहर आए, दिखा दबंग अंदाज; हुई बुलडोजर से फूलों की बारिश

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल में थे। सुबह लगभग 4 बजे अनंत सिंह को जेल से रिहा किया गया। अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
former mla anant singh
बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से बाहर आए। | Image:R Bharat
Advertisement

Former MLA Anant Singh: बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक रहे अनंत सिंह जेल से बाहर निकल आए हैं। जेल के बाहर आते ही अनंत सिंह ने अपना दबंग अंदाज बरकरार रखा है। जैसे ही वो रविवार को जेल से रिहा हुए, बड़ी संख्या में अनंत सिंह के समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से अनंत सिंह के ऊपर फूलों की बारिश की गई। समर्थकों ने अपने नेता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में थे। सुबह लगभग 4 बजे अनंत सिंह को जेल से रिहा किया गया। अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है, जिसे नीतीश कुमार की सरकार के गृह विभाग ने हरी झंडी दी थी। अनंत सिंह को राज्य सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए पैरोल दी है। अहम बात ये है कि अनंत सिंह की रिहाई लोकसभा चुनावों के बीच में हुई है। बताया जाता है कि पूर्व बाहुबली विधायक का मुंगेर में काफी दबदबा रहा है। मुंगेर की जिस मोकामा सीट से पहले अनंत सिंह विधायक थे, वहां से अभी उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं।

Advertisement

 अनंत सिंह को हुई है 10 साल कैद की सजा

एके-47 बरामदगी मामले में राष्ट्रीय जनता दल में रह चुके अनंत सिंह को दोषी ठहराया गया था। उन्हें 2019 में बिहार में उनके आवास से एक एके -47 राइफल, दो हथगोले और 26 जिंदा कारतूस की बरामदगी से संबंधित मामले में अदालत ने दोषी करार दिया। उनके खिलाफ नव संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) (यूएपीए) के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अनंत सिंह ने 23 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एमपी-एमएलए अदालत ने पिछले साल उन्हें इस अपराध के लिए दोषी ठहराया और 10 साल कैद की सजा सुनाई।

Advertisement

अदालत के फैसले के बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी। बिहार विधानसभा ने राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी।

यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला: विजयेंद्र

Advertisement

 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 11:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo