Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 19:38 IST

Krishna Mohini: मजबूत कहानी लेकर आ रही हैं देबात्मा शाह, कृष्णा की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस

शो 'शौर्य और अनोखी की कहानी' में अनोखी भल्ला के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस देबात्मा शाह अब 'कृष्णा मोहिनी' में कृष्णा के रोल में नजर आएंगी।

Debatma Shah
देबात्मा शाह | Image:IANS
Advertisement

Debatma Shah: शो 'शौर्य और अनोखी की कहानी' में अनोखी भल्ला के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस देबात्मा शाह अब कलर्स टीवी के शो 'कृष्णा मोहिनी' में कृष्णा के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, ''शो एक मजबूत कहानी लेकर आया है जिसकी कई परतें हैं।''

फहमान खान और देबात्मा शाह 'कृष्णा मोहिनी' में एक साथ नजर आएंगे। इसका प्रीमियर सोमवार 29 अप्रैल को होगा। शो के ट्रेलर ने अपनी मजबूत कहानी से दर्शकों को आकर्षित किया है। शाह ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, "शो में 'कृष्णा' मोहन की 'सारथी' है। वह एक जिम्मेदार लड़की है और बहुत मासूम भी है। वह समझदार और मेहनती है। उसका जीवन अपने भाई की देखभाल के इर्द-गिर्द घूमता है, लेकिन उसके भाई के बारे में एक बड़ा रहस्य है, जिसके बारे में वह नहीं जानती।''

Advertisement

'कृष्णा मोहिनी' कृष्णा की कहानी है जो अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य है। वह जीवन की चुनौतियों और सामाजिक मानदंडों के सामने पहचान के साथ संघर्ष करते हुए, अपने भाई को सपोर्ट करती है। शो में देबात्मा शाह, फहमान खान और केतकी कुलकर्णी लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें… Diabetes से डायरिया तक के लिए बड़े काम का है कच्चा केला, गर्मियों में खाने के हैं लाजवाब फायदे

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 19:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo