Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 23:02 IST

'पुष्पा इम्पॉसिबल' में दिखेगा नया चेहरा, डॉ. जय कामत के रोल में नजर आएंगे मेहुल कजारिया

'पुष्पा इम्पॉसिबल' में डॉक्टर जय कामत का किरदार निभा रहे एक्टर मेहुल कजारिया की होगी एंट्री।

Mehul Kajaria
Mehul Kajaria | Image:IANS
Advertisement

Pushpa Impossible: 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में डॉक्टर जय कामत का किरदार निभा रहे एक्टर मेहुल कजारिया ने शो का हिस्सा बनने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि मुख्य किरदार पुष्पा की लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने इस ऑफर के लिए हामी भरने में एक मिनट की भी देरी नहीं की।

शो में पुष्पा (करुणा पांडे) जरूरतमंद लोगों की मदद करती है। इस कड़ी में वह बस्ती में एक मां से मिलती है, जिसका बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनके दुःख को देखते हुए पुष्पा उसके बेटे के इलाज के लिए कई डॉक्टरों से बात करती है।

Advertisement

इस बीच उसकी बात डॉक्टर जय कामत (मेहुल) से होती है, जो न्यूरोसर्जन हैं और अब एक दूर-दराज के गांव में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह वंचितों की सहायता कर रहे हैं। कामत की एंट्री शो में एक नई गति लाएगी। अपनी एंट्री के बारे में मेहुल ने कहा: "जब मुझे पुष्पा इम्पॉसिबल के कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया, तो मैंने एक मिनट का भी समय नहीं लिया और ऑफर स्वीकार कर लिया। मैंने देखा है कि लोग पुष्पा के किरदार को कितना पसंद करते हैं, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक था।''

उन्होंने कहा, ''शो में एक डॉक्टर के रूप में मेरी भूमिका कुछ हद तक पुष्पा के समान है, क्योंकि मेरा किरदार भी कुछ ऐसा है, जो संघर्ष करता है और अतीत को पीछे छोड़ काफी आगे बढ़ चुका है। 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के कलाकारों में शामिल होना मेरे लिए खुशी का मौका है। मैं अपने किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद है कि दर्शकों से मुझे प्यार मिलेगा। इस शो का हिस्सा बनना शानदार अवसर है जिसके लिए मैं आभारी हूं।'' 'पुष्पा इम्पॉसिबल' सोनी सब पर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- Padma Vibhushan Award: चिरंजीवी और वैजयंती माला बाली पद्म विभूषण से सम्मानित - Republic Bharat

 

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 23:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo