EXCLUSIVE/ इनकम टैक्स, ED जैसी एजेंसियों का सरकार इस्तेमाल कर रही? विपक्ष के आरोपों पर PM मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केवल वे ही लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकते हैं जो बेदाग हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi Exclusive Interview With Arnab Goswami: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक से एक्सक्लूसिव बातचीत की। अर्नब गोस्वामी के साथ पीएम मोदी ने 100 मिनट तक बात की और हर मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिया। इस बीच जब अर्नब ने पूछा कि आप 2014 से सत्ता में हैं लेकिन 10 साल बाद भी भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म क्यों नहीं हुआ?
अर्नब गोस्वामी के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, '' पहले तो ये बात बता दूं कि केवल वे ही लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकते हैं जो बेदाग हैं। 2014 से पहले हमने कहा था कि हमारी सरकार आई तो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन होगा।
भ्रष्टाचार करने वाले नहीं बचेंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर व्याख्यान देने वाले बेनकाब हो गए हैं। जब मैं सत्ता में आया तो मैंने जांच एजेंसियों को पूरी तरह खुली छूट दे दी। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई प्रतिशोध से प्रेरित नहीं थी। मैंने एजेंसियों को स्पष्ट कर दिया है कि वे व्यक्ति या पार्टी की परवाह किए बिना कार्रवाई करें।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार?
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने पीएम मोदी से पूछा कि केंद्र सरकार पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, इसपर आप क्या बोलेंगे? प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए कहा- जब आप नकदी के ढेर देख सकते हैं, तो आप सीबीआई या ईडी से कैसे सवाल कर सकते हैं?
Advertisement
सच तो यह है कि भ्रष्टाचारी रंगे हाथ पकड़े गये हैं। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा संदेश यह है कि धोखे के इस खेल को खत्म करना होगा। कालाबाजारी की तरह भ्रष्टाचार भी खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE/ भ्रष्टाचार का पैसा कैसे वापस लाएंगे? लालू यादव का उदाहरण देकर PM मोदी ने समझाया