Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 23:24 IST

बिहार : तिहरे हत्याकांड मामले में दो सगे भाइयों को फांसी की सजा

तिहरे हत्याकांड में पीड़िता शकुंतला देवी ने सोनल सिंह व अमन सिंह और उनके पिता अजय सिंह के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

COURT
COURT | Image:Unsplash
Advertisement

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले की एक अदालत ने वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में दो सगे भाइयों को बृहस्पतिवार को फांसी की सजा सुनायी। अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह ने तीन साल पूर्व दरिहट थाना अंतर्गत खुदरांव गांव में वर्ष 2021 में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में दो सगे भाइयों सोनल सिंह व अमन सिंह को बृहस्पतिवार को फांसी की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि सोनल सिंह व अमन सिंह ने विजय सिंह, बेटे दीपक सिंह व राकेश सिंह पर लाठी डंडो और तलवार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड में पीड़िता शकुंतला देवी ने सोनल सिंह व अमन सिंह और उनके पिता अजय सिंह के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Advertisement

इस मामले में फरार अभियुक्त अजय सिंह से जुडे मामले की सुनवाई एक अन्य अदालत में जारी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकियों से जुड़ी 4 संपत्तियों को किया जब्त

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 23:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo