Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 21:02 IST

धक्का दिया और फिर पीटा... Sunny Leone ने हेयर स्टाइलिश से की मारपीट, वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शंस

Video में देखा जा सकता है कि पहले महिला को बेड पर धक्का देकर गिरा देती हैं और फिर उनके साथ खूब मारपीट करती हैं।

Reported by: Ruchi Mehra
Sunny Leone Video
सनी लियोनी ने की मारपीट | Image:Instagram
Advertisement

Sunny Leone Video: एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी ही रहती हैं। सनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सनी ने आज (25 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी हेयर स्टाइलिश को पीटती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो पर फैंस भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में सनी लियोनी को हेयर स्टाइलिश को पीटते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता था है कि वह पहले महिला को बेड पर धक्का देकर गिरा देती हैं और फिर उनके साथ खूब मारपीट करती हैं। वह उन पर घूंसों की बरसात कर देती हैं।

Advertisement

सनी लियोनी ने शेयर किया वीडियो

लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल भी नहीं है। यह सबकुछ असल में नहीं हुआ और यहां मामला कुछ गंभीर भी नहीं है। यहां केवल हंसी मजाक चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेयर स्टाइलिश सनी को परेशान करती हैं। इसके बाद वो मस्ती में उन्हें बेड पर गिराकर मारती हैं।

Advertisement

सनी ने इस फनी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "मेरी वैनिटी में आमतौर पर यही होता है।"

वीडियो पर फैंस के रिएक्शंस

वीडियो पर लोग काफी रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ये सनी लियोनी नहीं सनी देओल हैं।" एक और यूजर ने कहा, "सनी मैम बहुत मासूम लगती हैं यार।" अन्य यूजर ने लिखा, "आप दोनों बहुत क्यूट लग रहे हो।"

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही मलयालम फिल्म 'रंगीला' में नजर आएंगी। ये एक्ट्रेस की पहली मलयालम फिल्म होने वाली है। एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला की होस्ट के तौर भी इन दिनों नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'बाबा के पास चला जाऊं', Irrfan Khan की डेथ एनिवर्सिरी से पहले बाबिल के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 21:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo