Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 27th, 2024 at 23:29 IST

Live: अखिलेश यादव ने अब शाहजहांपुर में बदल दिया प्रत्याशी, ज्योत्सना गोंड को दिया सपा का टिकट

Lok Sabha Election News Live Updates: महाराष्ट्र में कांग्रेस के भीतर एक नया संग्राम छिड़ चुका है। एक मुस्लिम नेता नसीम खान ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनको सपा के एक नेता अबू आजमी का समर्थन भी मिला। इधर, अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा ने फिर से दावेदारी ठोक डाली है। चुनावों के बीच संदेशखाली ने भी सियासी पारा बढ़ा दिया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
akhilesh yadav
अखिलेश यादव | Image: PTI/File
11: 29 IST, April 27th 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने किलोदा गांव में गरीब कुम्हारों और उनके परिवारों से मुलाकात की और उनसे मिट्टी का पानी का जग खरीदा।


 

11: 26 IST, April 27th 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "मंगलसूत्र को देश के लिए गिरवी रखने की नौबत क्यों आई जारा वह इसका हिसाब दें। कॉमन वेल्थ गेम्स से लेकर 2जी घोटाले का हिसाब पता चले तो पता चल जाए कि प्रियंका के मंगलसूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी?

Advertisement
9: 52 IST, April 27th 2024

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख और सिकंदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार जी किशन रेड्डी और पार्टी नेता खुशबू ने हैदराबाद में रोड शो किया।


 

9: 51 IST, April 27th 2024

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पल्लाहारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह एक चाय की दुकान पर भी गए, चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

Advertisement
9: 50 IST, April 27th 2024

साउथ गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है। आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है। इसलिए INDI गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं।"

7: 36 IST, April 27th 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वडोदरा में मेगा रोड शो किया। शाह के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में भीड़ इस दौरान बीजेपी के समर्थन में नारेबाजी करती नजर आई। 


 

Advertisement
6: 17 IST, April 27th 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत के लिए है। एनडीए दलितों और पिछड़ों के लिए काम करती है। कांग्रेस की नीति विभाजनकारी है। 

6: 15 IST, April 27th 2024

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। 


 

Advertisement
6: 14 IST, April 27th 2024

भाजपा ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।


 

3: 15 IST, April 27th 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदलते हुए अब ज्योत्सना गोंड को मौका दिया है। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सपा की ओर से 22 अप्रैल को राजेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अंतिम समय में 24 अप्रैल को सपा की ओर से ज्योत्सना गोंड ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया जिसके चलते राजेश कश्यप का नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। (PTI-इनपुट)

Advertisement
3: 14 IST, April 27th 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं। ममता बनर्जी को लोकसभा चुनावों के बीच ये चोट लगी है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और सीएम ममता अपने हेलीकॉप्टर में सवार हो रही थीं। बैठते समय ममता बनर्जी का पैर फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

3: 16 IST, April 27th 2024

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘वॉर रूम’’ का उद्घाटन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने किया। ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट में से चार पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन की उसकी सहयोगी कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। सात चरण के चुनाव के छठे दौर में 25 मई को इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। (PTI-इनपुट)

Advertisement
2: 09 IST, April 27th 2024

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को चुनावों के बीच झटके पर झटके लग रहे हैं। पिछले दिनों स्टार प्रचारकों में शामिल नसीम खान ने चुनाव अभियान समिति से इस्तीफा दे दिया था। अब एक और इस्तीफा हो गया है। इस बार महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस पर चुनाव में मुसलमानों और उत्तर भारती को टिकट ना दिए जाने के आरोप लगे हैं।

2: 01 IST, April 27th 2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "दूसरे चरण के बाद बीजेपी के लोग डिप्रेशन में हैं। जनता कह रही है कि मोदी जी हैं तो मुद्दे की बात करना मुश्किल है, नौकरी मिलना मुश्किल है, विकास की बात करना मुश्किल है। मोदी जी ने इतना झूठ बोला है कि देश की जनता अब सह नहीं पाती। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, किसान, रोजगार, इन मुद्दों पर वे(पीएम मोदी) बात नहीं करेंगे। '400' फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई। दूसरे चरण में तो फिल्म चली ही नहीं।"


 

Advertisement
1: 59 IST, April 27th 2024

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'जहां तक विकास कार्यों की बात है। वे (जयराम ठाकुर) मंडी जिले की बात करते हैं लेकिन सारे प्रोजेक्ट वे सिराज में ले गए। आप ने सबकुछ सिराज में करा लिया। सिराज के लोगों के लिए हमें बहुत प्यार है। लेकिन जब आप मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं तब आपके लिए पूरा जिला, पूरा प्रदेश एक समान होना चाहिए। एक ही विधानसभा में सारा विकास कराना विकास के मापदंड में सही बात नहीं है।'


 

2: 01 IST, April 27th 2024

YSRCP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

Advertisement
11: 15 IST, April 27th 2024

रिपब्लिक भारत के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ खास बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनावों में कम वोट प्रतिशत पर जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन ठीक से बन नहीं पाया है। इससे इनके पक्ष में वोट करने वाले लोगों में निराशा और हताशा है। लोगों ने भी मान लिया है कि इस बार सरकार किसी की बनने जा रही है तो वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की बनने जा रही है। जब व्यक्ति निराश होता है तो स्वभाविक रूप से उसकी बढ़-चढ़कर वोटिंग करने की इच्छा नहीं होती है। वो सोचते हैं कि जब जीत ही रहे हैं तो वोट क्या करें। हमारे वोटर्स आ रहे हैं।

9: 15 IST, April 27th 2024

अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर संकेत दे दिए हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश से पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं, लेकिन मैं देश के लोगों के लिए हमेशा निकलता हूं। मैं 1999 से वहां पर काम कर रहा हूं। लोगों के बीच में रहा और 2004 में भारी बहुमत से सोनिया गांधी को जिताया। वहां के लोग हमेशा चाहते हैं कि मैं उनके साथ उनके क्षेत्र में आऊं और स्मृति ईरानी जो सांसद हैं, वहां की जो वादे उन्होंने किए थे, वो पूरे नहीं किए।

Advertisement
9: 14 IST, April 27th 2024

महाराष्ट्र में कांग्रेस के भीतर एक नया संग्राम छिड़ चुका है। कांग्रेस को अल्पसंख्यकों का हमदर्द कहा जाता है, लेकिन एक मुस्लिम नेता नसीम खान ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल नसीम खान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर प्रचार अभियान समिति से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को दो टूक कह दिया है कि MVA के इस दोहरे चरित्र से वो नाराज हैं। वो कांग्रेस की तरफ से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारे जाने से नाराज हैं।

9: 35 IST, April 27th 2024

उत्तर प्रदेश में पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी वाले PDM गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गगन प्रकाश यादव को टिकट दिया गया है।

Advertisement
9: 25 IST, April 27th 2024

चुनावों के बीच संदेशखाली ने भी सियासी पारा बढ़ा दिया है। बंगाल विधानसभा के एलओपी सुवेंदु अधिकारी का कहना है, 'संदेशखाली में मिले सभी हथियार विदेशी हैं। आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल भयानक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जाता है। इन सभी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों द्वारा किया जाता है। मैं तृणमूल कांग्रेस को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग करता हूं।'

 

9: 22 IST, April 27th 2024

राजस्थान की 13 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान 64.6 प्रतिशत रहा। कोटा में आंकड़ा 71.42 प्रतिशत रहा। बाड़मेर में 74.25 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Advertisement
9: 20 IST, April 27th 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को महाराष्ट्र की आठ सीटों पर 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्धा में 62.65 प्रतिशत, अमरावती में 57.46, यवतमाल-वाशिम में 56.77, परभणी में 53.79, अकोला में 54.12, नांदेड़ में 59.57, बुलढाणा में 55.88 और हिंगोली में 52.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

9: 19 IST, April 27th 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ। अलीगढ़ में 56.62 प्रतिशत, अमरोहा में 64.02 फीसद, बागपत में 55.97 फीसद, बुलंदशहर में 55.79 फीसद, गौतमबुद्धनगर में 53.06 फीसद, गाजियाबाद में 49.65 फीसद, मथुरा में 49.29 फीसद और मेरठ में 58.70 फीसद मतदान हुआ।

Advertisement
9: 18 IST, April 27th 2024

लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीट पर शुक्रवार को 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेता अरुण गोविल और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी आदि प्रमुख उम्मीदवार हैं।

Published April 27th, 2024 at 09:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo