Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 21:04 IST

2 करोड़ की लैंड रोवर से पावर दिखाने वाले पवन सिंह ने दे दिया न्योता,कल काराकाट में बढ़ा देंगे टेंशन

पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद काराकाट बिहार की हॉट सीट बन गई है। भोजपुरी एक्टर रोजाना प्रचार कर रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Reported by: Deepak Gupta
Pawan Singh
Pawan Singh | Image:X- @PawanSingh909
Advertisement

Pawan Singh : बिहार में 40 लोकसभा की सीट हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की है वो है काराकाट। काराकाट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में मैदान में हैं। पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद काराकाट बिहार की हॉट सीट बन गई है। भोजपुरी एक्टर रोजाना प्रचार कर रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट के कल यानी 9 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए काराकाट के लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा, "मेरे प्रिय काराकाट लोकसभा क्षेत्रवासियों, कल 9 मई को आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से, मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। इस अवसर पर  विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी "प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान, अखोढिगोला, डेहरी" में किया जा रहा है।  आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाएं तथा अपना समर्थन प्रदान करें।

Advertisement

2 करोड़ की लैंड रोवर से दिखाया था पावर गेम

Advertisement

पवन सिंह ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उन्होंने सारी अटकलों का खारिज कर करते हुए साफ कर दिया कि अब वो अपने कदम पीछे नहीं खीचेंगे। काराकाट से वो निर्दलीय ही चुनाव लड़गे क्योंकि उन्होंने अपनी मां ये वादा किया है।


काराकाट सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

Advertisement

बिहार में 40 लोकसभा की सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की है वो काराकाट। काराकाट सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद देश भर हो रही है। एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह मैदान में हैं तो इंडिया गठबंधन की ओर से राजा राम सिंह मैदान में हैं। अब बहुजन समाज पार्टी ने धीरज सिंह के उतार कर मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है।

काराकाट सीट पर क्या है समीकरण?

Advertisement

अब काराकाट सीट पर क्या समीकरण बन रहा है इसकी चर्चा करते हैं।  रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन की तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। दोनों ही एक ही जाति से संबंध रखते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस सीट पर 3 लाख सर्वण और करीब ढाई लाख कुशवाहा -कुर्मी वोट पड़ते हैं।  सवर्णों में भी राजपूतों की संख्या ज्यादा है इस जाति के ही पवन सिंह हैं।

2008 में अस्तित्व में आई काराकाट लोकसभा सीट

Advertisement

बता दें कि इस सीट पर महागठबंधन अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इंडी गठबंधन ने इसबार काराकाट सीट से राजा राम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। परिसीमन के बाद 2008 में काराकाट लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इसके बाद से तीनों बार एनडीए ने जीत दर्ज की है अब तक महागठबंधन एक बार भी खुद को साबित नहीं कर पाया। इस सीट पर NDA का दबदबा रहा है। यहां कुशवाहा-कुर्मी का दबदबा रहा है ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए इस बार मुश्किल बड़ी नहीं थी। मगर पवन सिंह के यहां से निर्दलीय मैदान में आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत सौर ऊर्जा उत्पादन मामले में जापान को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 21:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo