Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 16:32 IST

सपा और कांग्रेस का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने का है : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इन दोनों ही पार्टियों का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने का रहा है।

CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image:facebook/file
Advertisement

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इन दोनों ही पार्टियों का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने का रहा है।

मुख्यमंत्री ने उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार साक्षी महाराज के पक्ष में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम हुए ही नहीं जबकि सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे में आप सभी को इन पर कभी विश्वास नहीं करना है।’’

Advertisement

सपा ने आतंकियों को केस वापस लेने का प्रयास किया- सीएम योगी

आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सपा अपने शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी। इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का प्रयास किया था।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे। इसके बाद न्यायालय ने समाजवादी पार्टी को रोका था। सरकार का यह कृत्य खतरनाक व निंदनीय है।’’

आज माफिया की ‘राम नाम सत्य की यात्रा’ निकल रही है- सीएम योगी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य की यात्रा’ निकल रही है। 

बहुसंख्यक समाज गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता- सीएम योगी

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गयी है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खानपान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दरअसल, बहुसंख्यक समाज गो माता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। वहीं अल्पसंख्यक समाज गोमांस पंसद करता है। ऐसे में हम किसी की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता कतई नहीं देंगे। इसके लिये चाहे हमें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों के समर्थकों और राम का अपमान करने वालों को वोट नहीं देना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करके दुनिया को बता दिया कि देश में सशक्त और दृढ़ इच्छा रखने वाली सरकार है।’’

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ के लोग देशवासियों को न सम्मान दिला सकते हैं और न ही सुरक्षा दे सकते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: श्रीराम के दर्शन करने पर प्रवक्ता को किया अपमानित, कांग्रेस-सपा के DNA में 'राम द्रोह'- CM योगी

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 16:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo