Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 16:50 IST

श्रीराम के दर्शन करने पर प्रवक्ता को किया अपमानित, कांग्रेस-सपा के DNA में 'राम द्रोह'- CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा के डीएनए में 'राम द्वेष' है। इंडिया गठबंधन के डीएनए में 'राम द्रोह' है।

Reported by: Deepak Gupta
Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath | Image:X
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। बाकी चरणों के लिए राजनीतिक दलों का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यानाथ धुंआधार रैलियां कर रहे हैं।

यूपी के हरदोई मेंरैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भक्त हैं, तो दूसरी तरफ राम द्रोही हैं। आपने देखा होगा कि कांग्रेस ने अपने एक प्रवक्ता के खिलाफ सिर्फ इसलिए कार्रवाई कर दी क्योंकि वे रामलला के दर्शन के लिए गई थी। इन कांग्रेसियों की मति मारी गई है जो ये राम का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

श्रीराम के दर्शन करने पर राधिका खेड़ा का अपमान किया- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वह राम लला का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या आईं और कांग्रेस के नेताओं ने उनका अपमान किया। अपमान से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस और सपा के डीएनए में 'राम द्वेष' है। इंडिया गठबंधन के डीएनए में 'राम द्रोह' है।''

Advertisement

राम का द्रोह करने वालों की दुर्गति तय है-  सीएम योगी

Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ भगवान राम की ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास करने वाले भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल हैं तो राम का द्रोह करने वाले हैं। मैं कहना चाहता हूं कि राम का द्रोह करने वालों की दुर्गति तय है।  

कांग्रेस के छद्म रूप से जनता वाकिफ है- सीएम योगी

Advertisement

यूपी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब पार्टी के छद्म रूप से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के छद्म स्वरूप से भली-भांति परिचित है। जनता जानती है कि वे (कांग्रेस) अब जो भी दिखावा कर रहे हैं, वह वास्तविकता पर आधारित नहीं है। वे सिर्फ देश की जनता को धोखा देना चाहते हैं, लेकिन जनता इनके नाटक को जानती है इसलिए जनता इसे रसातल की ओर धकेल रही है।

इसे भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन, साइबर ठग पुनित कुमार की मां बैंक लॉकर से 20KG सोना बरामद

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 16:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo