Updated May 8th, 2024 at 17:35 IST
सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार की देश के प्रति सोच दिखाता है, स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर प्रहार
स्मृति ईरानी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।
Advertisement
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर भारत में सियासी तूफान आ गया है। 'अंकल सैम' के बयान पर देश भर में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनके विवादित बयान को लेकर देशभर में कांग्रेस की चौतरफा निंदा हो रही है।
अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर तीखा पलटवार किया है।
Advertisement
पित्रोदा का बयान गांधी परिवार की सोच- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो धर्म और जाति के नाम पर इस देश को बांटती रही है, वह अब इस देश में कौन किस रंग का है और किस भूभाग का है। उस आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती है। सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।
Advertisement
'साउथ इंडियन वाले अफ्रीकन जैसे'
Advertisement
राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत के पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। उनके इस रंगभेद टिप्पणी के बाद सियासी पारा हाई है और बीजेपी उन्हें जमकर घेर रही है।
सैम पित्रोदा का पूरा बयान
Advertisement
द स्टेट्समैन के साथ एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, ''हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।''
इसे भी पढ़ें: 'महात्मा गांधी की आत्मा हो रही होगी...', सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल पर बरसे प्रमोद कृष्णम
Advertisement
Published May 8th, 2024 at 17:24 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।