Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 18:55 IST

मछली, मंगलसूत्र के बाद 'मुस्लिम आरक्षण' की एंट्री... लोकसभा चुनावों में कैसे बदल रही सियासी फिजा?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है।

Reported by: Deepak Gupta
Narendra Modi, Rahul Gandhi, Lalu Prasad Yadav
मछली, मंगलसूत्र के बाद 'मुस्लिम आरक्षण' की एंट्री | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है। चुनाव के शुरुआत से कई मुद्दे और नेताओं के बयान सुर्खियों में छाए रहे। अब लालू प्रसाद यादव का 'मुस्लिम आरक्षण' वाला बयान नया मुद्दा बनता दिख रहा है।   

तेजस्वी के नवरात्रों में मछली खाने पर विवाद!

Advertisement

लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नवरात्रों में मछली खाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तेजस्वी हेलीकॉप्टर में मुकेश सहनी के साथ मछली खाते हुए दिखाई दिए थे, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी तीखी आलोचना की थी। 

Image:video grab/@yadavtejashwi

'विरासत कर' और 'संपत्ति की जांच' जैसे बयानों पर घमासान

Advertisement

कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं के 'विरासत कर' और 'संपत्ति की जांच' जैसे बयानों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक रैलियों से कांग्रेस पर प्रहार किया।

कांग्रेस की नजर मां-बहनों के मंगलसूत्र पर- पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान के बाद बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की नजर देश की माता-बहनों के मंगलसूत्र पर है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वो आपके घरों का एक्स-रे कराएंगे और संपत्ति का बंटवारा करके अल्पसंख्यकों को दें देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूर्व में दिए गए बयान का जिक्र भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की संसाधनों पर पहल अधिकार अल्पसंख्यकों का है। मुसलमानों का है। पूर्व पीएम के इस पुराने बयान को आधार बनाते हुए और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'विरासत कर' वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस जमकर घेरा।

Advertisement

अब मुस्लिम आरक्षण पर घमासान

तीसरे चरण के मतदान के दिन इंडी गठबंधन के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिस सियासी भूचाल आ गया। लालू ने कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, पूरा का पूरा।’ लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर हुए इसे संविधान के मूल ढांचे तो परिवर्तित करने की साजिश करार दिया।

Advertisement
Lalu Yadav - PTI

इंडी गठबंधन के इरादे बहुत खतरनाक- पीएम मोदी

महाराष्ट्र के अहमदनगर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू यादव के बयान पर इंडी गंठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इंडी गठबंधन के बहुत बड़े चेहरे (लालू प्रसाद यादव) ने खतरनाक साजिश से नकाब हटा लिया है। पीएम मोदी ने कहा- 'बिहार में अभी अभी वो जेल से बाहर आए हैं। अदालत ने जिनको सजा दी है। चारा घोटाले में अदालत ने जिन्हें दोषी करार दिया। उन्होंने आज मीडिया के सामने साफ-साफ कहा है कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो देश में मुसलमानों को आरक्षण देंगे। और सिर्फ आरक्षण देंगे नहीं, बल्कि पूरा का पूरा आरक्षण देंगे।'

Advertisement
PM Narendar Modi - @BJP4India

'इस बार चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच'

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'पूरा आरक्षण का मतलब है, अभी पूरा आरक्षण एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के गरीबों के पास है। अब ये INDI गठबंधन का कहना है कि ये पूरे का पूरा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे। यानि एससी, एसटी, ओबीसी और गरीबों से छीनकर ये अपने वोटबैंक को पक्का करना चाहते हैं।'

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मुस्लिम आरक्षण' के हक में लालू! PM मोदी ने साधा निशाना, कहा- इनकी खतरनाक साजिश से नकाब हटा

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 18:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo