Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 16:31 IST

हरियाणा : कांग्रेस शासन के दौरान बिकती थीं नौकरियां, मनोहर लाल खट्टर तीखा हमला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान नौकरियां बिकती थीं।

Manohar Lal Khattar
कांग्रेस शासन के दौरान बिकती थीं नौकरियां- मनोहर लाल खट्टर | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान नौकरियां बिकती थीं और कहा कि भाजपा सरकार ने प्रणाली को ठीक कर दिया तथा योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं।

खट्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान नौकरियां देने में पक्षपात किया गया था।

Advertisement

कांग्रेस शासन के दौरान नौकरियां बिकती थीं- खट्टर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,"कांग्रेस शासन के दौरान नौकरियां बिकती थीं, चाहे वह चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, क्लर्क, अधीक्षक, एचसीएस (हरियाणा लोक सेवा), प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी की नौकरियों ही क्यों ना हो, सभी की दरें तय थीं।’’

Advertisement

करनाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समालखा में अपने रोड शो के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "हमने प्रणाली को ठीक किया और योग्य उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलीं। हमने योग्यता के आधार पर 1.3 लाख नौकरियां दी हैं।"

करनाल से लोकसभा उम्मीदवार हैं खट्टर

Advertisement

लोकसभा चुनाव में खट्टर करनाल से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, "हम हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के साथ-साथ करनाल विधानसभा सीट भी जीतेंगे।"

हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीट पर चुनाव और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव एक साथ 25 मई को होना है।

Advertisement

NDA 400 से ज्यादा सीट जीतेगा- खट्टर

खट्टर ने कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता बरकरार रखेगी क्योंकि लोगों ने पार्टी द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए काम को देखा है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगा, जिसमें हरियाणा की 10 सीट भी शामिल हैं।

Advertisement

हरियाणा का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है। उन्होंने कहा किसानों से फसल खरीदने के बाद सरकार सीधे उनके खातों में पैसे भेजती है। इससे पहले, पैसा पहले आढ़तियों के खातों में जाता था। खट्टर ने कहा कि किसानों को अपने परिवार में शादी या अन्य समारोहों के लिए पैसे लेने आढ़तियों के पास जाना पड़ता था लेकिन अब किसान अपने बैंक खातों से पैसे जाता है। 

इसे भी पढ़ें: वोटिंग के बाद बोले पशुपति पारस, पूरा देश मोदी को देखना चाहता है PM; बिहार में 40 सीटों पर होगी जीत

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 7th, 2024 at 16:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo