Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 23:18 IST

कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही, राज्य को क्या संभालेगी- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने लोगों को एकजुट नहीं रख सकती वह राज्य को नहीं संभाल सकती।

Reported by: Digital Desk
Union Minister anurag thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर | Image:x
Advertisement

Lok Sabha Election: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने लोगों को एकजुट नहीं रख सकती वह राज्य को नहीं संभाल सकती।

ठाकुर ने यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में जहां 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं कांग्रेस को केवल 40 सीट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

Advertisement

कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही- अनुराग ठाकुर

राज्य में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के भाजपा पर लग रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है तो इसके लिए दूसरों को दोष देना उचित नहीं है।

Advertisement

कांग्रेस ने हिमाचल में कोई वादा पूरा नहीं किया- अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा, "कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आने से पहले किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। उनके (मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू) अपने ही विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आम लोग गुस्से में हैं।"

Advertisement

राहुल के पास न कोई विजन, न कोई मिशन- अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है और उनके पास न तो कोई ‘विजन’ है और न ही कोई ‘मिशन’ है। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की और दावा किया कि इसने पिछले 10 वर्षों में देश की इस तरह से सेवा की है जो कांग्रेस 60 वर्ष में नहीं कर सकी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें :  मुरादाबाद में रुचि वीरा के लिए प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव, एसटी हसन ने बना ली दूरी फिर...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 17th, 2024 at 23:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo