Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 10:47 IST

Lok Sabha Elections: कांग्रेस, AAP ने दिल्ली-हरियाणा के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति को लेकर बैठक की

Lok Sabha Elections: बैठक में दोनों दलों के उम्मीदवारों के लिए सुचारू प्रचार के वास्ते कांग्रेस और आप नेताओं के बीच समन्वय पर चर्चा हुई, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Congress, AAP
कांग्रेस, AAP | Image:X
Advertisement

Lok Sabha Elections: कांग्रेस की दिल्ली इकाई और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की संयुक्त प्रचार अभियान रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को यहां एक बैठक की। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि बैठक को संबोधित करने वालों में कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, आप महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव शामिल थे।

Advertisement

बैठक में दोनों दलों के उम्मीदवारों के लिए सुचारू प्रचार के वास्ते कांग्रेस और आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर चर्चा हुई, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी समझ बनाने और संयुक्त चुनाव रणनीति की रूपरेखा को अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप देने पर सहमत हुईं।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि दिल्ली और हरियाणा दोनों में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए कांग्रेस और आप दोनों की संयुक्त बैठकें आयोजित करने और लोगों से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया।

Advertisement

Published May 1st, 2024 at 10:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo