अपडेटेड 21 May 2024 at 13:05 IST
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से BJP प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन
पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। ये आयोजन नजफगढ़ विधान सभा के दिचाऊं कलां वार्ड की भाजपा निगम पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान द्वारा कराया गया। प्रोग्राम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ साथ इलाके के कई हजार लोगों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत का भव्य स्वागत किया गया। प्रोग्राम में आए हजारों लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। वही अन्तरराष्ट्रीय प्लेय बैंक सिंगर स्वरा शर्मा और सुप्रसिद्ध कवित्री एवं गायिका डॉ अनामिका अंबर जैन ने अपने सुरो से मन्च की शोभा बढाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया देवतुल्य जनता में मोदी के समर्थन में अपार उत्साह नजर आया। मोदी की गारंटी आज विकास की गारंटी बन चुकी है जिसपर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगा दी है। सभा में उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया है कि इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी की सरकार पुनः बन रही है। हमारी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत भारी मतों से विजयी होंगी व फिर से एक बार सातों लोकसभा की सीट मोदी नेतृत्व में बड़ें मतों से जीतेंगे।
दिल्ली की 6 सीटों पर बीजेपी ने नया चेहरा मैदान में उतारा
दरअसल, बीजेपी ने दिल्ली के 6 लोकसभा सीटों पर नया चेहरा चुनावी मैदान में उतारा है, लेकिन भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नाम एक बार फिर से रिपीट हो रहा है। बीजेपी ने 2019 में भी मनोज तिवारी को टिकट दी थी। और एक बार फिर से चुनावी रण में भिड़कर अपनी ताकत दिखाने का मौक दे रही है। मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधुड़ी, प्रवेश सिंह वर्मा,डॉक्टर हर्षवर्धन और हंसराज हंस जैसे दिग्गज भी अपनी सीट नहीं बचा सके। भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट में करीब 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसके बाद 13 मार्च को दूसरी लिस्ट के साथ 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 21 May 2024 at 13:05 IST