अपडेटेड 21 May 2024 at 14:49 IST

निकोबार की एक तस्वीर, जो आनंद महिंद्रा को भा गई, क्यों बोले- मेरे लिए 2024 चुनाव की सबसे अच्छी फोटो

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 की अबतक की सबसे अच्छी फोटो शेयर की है जिसमें ग्रेट निकोबार का एक आदमी वोट देता दिख रहा है।

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra
आनंद महिंद्रा | Image: Facebook Photo

Anand Mahindra on Lok Sabha Election 2024: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। उन्हें ये फोटो इतनी पसंद आ गई है कि उन्होंने इसे 2024 चुनाव की सबसे अच्छी फोटो भी करार दिया है। आखिर ऐसा क्या है इस फोटो में, चलिए जान लेते हैं।

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन देश दुनिया से प्रेरणादायक और मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस बार जो कारोबारी ने एक फोटो शेयर की है, उसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की ‘लोकसभा चुनाव की सबसे अच्छी फोटो’

आनंद महिंद्रा ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक आदमी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट देने के बाद अपनी इंक की हुई उंगली दिखाता नजर आ रहा है। देखने में तो ये आपको एक सामान्य सी फोटो लगेगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये तस्वीर अपने आप में ही एक ऐतिहासिक तस्वीर है।

ये फोटो ग्रेट निकोबार (Great Nicobar) की है जहां शोम्पेन कबीले (Shompen Tribe) के लोगों ने पहली बार वोट दिया है। इस ऐतिहासिक फोटो को शेयर करते हुए कारोबारी आनंद महिंद्रा कैप्शन में लिखते हैं-

Advertisement

ये मेरे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव की सबसे अच्छी तस्वीर है। ये ग्रेट निकोबार में शोम्पेन जनजाति के सात में से एक की फोटो है जिसने पहली बार वोट दिया है। लोकतंत्र एक ऐसी शक्ति है जिसे रोका नहीं जा सकता।

This, for me, is the best picture of the 2024 elections.

One of seven of the Shompen tribe in Great Nicobar, who voted for the first time.

Democracy: it’s an irresistible, unstoppable force. pic.twitter.com/xzivKCKZ6h

— anand mahindra (@anandmahindra) May 20, 2024

आपको बता दें कि शोम्पेन अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के निकोबार जिले के बड़े निकोबार द्वीप पर रहने वाला एक छोटा सा समुदाय है। यह एक अनुसूचित जनजाति है और मूल रूप से शोम्पेन भाषा बोलते हैं। अब महिंद्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आपको वोट देने का सबसे बड़ा अधिकार देता है’। वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘लोकतंत्र के महापर्व के आयोजन में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की भागीदारी भारतीय लोकतंत्र की सच्ची जीत है’।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro में अश्लीलता देख भड़क उठीं ताई, कपल से बोली- 'यहां चुम्मा चाटी...', फिर VIRAL हुआ VIDEO

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 14:31 IST