Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 09:51 IST

पहली बार रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार, 1 मई को पहली बार अयोध्या दौरे पर जाएंगी। वो रामलला के दर्शन-पूजन के साथ-साथ सरयू आरती का भी आनंद लेगी।

Reported by: Rupam Kumari
Droupadi Murmu Ram Mandir visit
Droupadi Murmu Ram Mandir visit | Image:PTI
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) बुधवार, 1 मई को पहली बार अयोध्या (Ayodhya Mandir) दौरे पर जाएंगी। वो रामलला के दर्शन-पूजन के साथ-साथ सरयू आरती का भी आनंद लेगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से यह जानकारी दी गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार राष्ट्रपति अयोध्या जा रहीं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे राम नगरी में समय बिताएंगी।  उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर से लेकर पूरे अयोध्या शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पूरे राम मंदिर (Ram Mandir) को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, महामहिम के आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उत्साह में है।

Advertisement

पहली बार अयोध्या यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मंदिर में प्रवेश के रास्ते को खास फूलों से सजाया गया है। राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी को भी फूलों से खास सजावट की गई है। शेड्यूल के मुताबिक,राष्ट्रपति शाम 4 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसके बाद महामहिम यहां से सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए जाएंगी।

Advertisement

राष्ट्रपति का अयोध्या में पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति शाम 4 बजकर 50 पर हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सरयू घाट आरती के लिए पहुंचेंगी वो 5 बजकर 45 मिनट पर सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगी। फिर 6 बजकर 45 मिनट पर रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू यहां रामलला के दर्शन और आरती करेंगी।

कुबेर टीला में दर्शन करेंगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा है कि अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग का पूजन-अर्चना किया था। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है।

यह भी पढ़ें:Budhwar Ka Vrat: बुधवार के व्रत में इस विधि से करें गणपति बप्पा की पूजा

Advertisement

Published May 1st, 2024 at 09:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo