Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 11:05 IST

Labour Day: क्या है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का इतिहास? जानिए उद्देश्य और थीम

International Labour Day 2024: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते है इसका इतिहास, उद्देश्य और इस साल की थीम के बारे में।

Reported by: Kajal .
International Labour Day 2024
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 2024 | Image:Freepik
Advertisement

International Labour Day 2024: आज यानी बुधार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) मनाया जा रहा है। हर साल 01 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। ये दिन मई दिवस, कामगार दिवस, श्रम दिवस और श्रमिक दिवस के नाम से भी मनाया जाता है।

हर साल इस दिन को मनाने का उद्देश्य श्रमिकों को उनके योगदान के लिए सराहना देना या पुरस्कृत करना है साथ ही समाज को श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। इस दिन को हर साल एक थीम पर फोकस कर सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जान लेते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का इतिहास क्या है और इसे मनाने का उद्देश्य और इस साल इसकी थीम क्या है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का इतिहास (History of International Labor Day)

लगभग 135 साल पहले अमेरिका में श्रमिकों की हालत बेहद खराब थी। उन्हें एक दिन में लगभग 15 घंटे से भी ज्यादा देर तक लगातार काम करना पड़ता था। इतना ही नहीं इस दौरान उनकी काम की पर साफ सफाई भी नहीं हुआ करती थी और वह बंद जगहों पर काम किया करते थे। जिसके बाद एक दिन अपनी इस हालत से परेशान होकर मजदूरों ने हड़ताल करने का फैलसा किया और 01 मई 1886 को कई श्रमिक अमेरिका की सड़कों पर उतर गए।

Advertisement

मजदूरों की मांग थी कि काम के घंटों को 15 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया जाए और काम की जगह में भी सुधार किए जाएं ताकि मजदूरों को काम करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस आंदोलन के बीच जब पुलिस को लगा कि स्थिति काबू से बाहर जा रही है, तो उन्होंने गोलियां चला दी, जिसमें 100 से भी ज्यादा मजदूर घायल हुए और कई मजदूरों की जान भी चली गई थी।

इस घटना के बाद 1889 को अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक में 01 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही, इस दिन को अवकाश की तरह मनाए जाने और श्रमिकों से 8 घंटे से ज्यादा काम न कराए जाने वाले फैसले को भी पारित किया गया था। तभी से हर साल एक मई के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का उद्देश्य (Purpose of International Labor Day)

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करना और उन्हें सम्मानित करना है। साथ ही इस दिन को मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और इसके प्रति समाज को जागरूक करने के लिए भी मनाया जाता है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की इस साल की थीम (Theme of International Labor Day)

हर साल अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की थीम Ensuring workplace safety and health amid climate change यानी जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना। इस थीम को केंद्रित कर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा की ओर जोर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: नए महीने के पहले दिन बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published May 1st, 2024 at 08:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo