Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 19:10 IST

Odisha: CM नवीन पटनायक ने कांटाबांजी भरा नामांकन, 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव

CM Naveen Patnaik ने दूसरी सीट के रूप में कांटाबांजी को चुना है क्योंकि यह कालाहांडी, बोलांगीर और बारगढ़ जैसी तीन लोकसभा सीटों से जुड़ी हुई है।

Odisha CM Naveen Patnaik
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक | Image:X- @Naveen_Odisha
Advertisement

Odisha News: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटाबांजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके दो दिन पहले उन्होंने गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था।

मुख्यमंत्री पटनायक ने टिटलागढ़ में उपजिलाधिकारी कार्यालय तक एक मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने बीजद नेता एवं अपने सहपाठी एयू सिंहदेव और पार्टी नेता वीके पांडियन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

Advertisement

क्यों चुनी कांटाबांजी सीट?

पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में कांटाबांजी को चुना है क्योंकि यह कालाहांडी, बोलांगीर और बारगढ़ जैसी तीन लोकसभा सीटों से जुड़ी हुई है। ये तीन लोकसभा सीटें 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थीं। बीजद के अंदरूनी सूत्रों का मानना ​​है कि कांटाबांजी से चुनाव लड़ने के पटनायक के फैसले का क्षेत्र में, खासकर बोलांगीर जिले में बीजद की हिस्सेदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement

2019 में कांग्रेस उम्मीदवार की हुई थी जीत

कांटाबांजी सीट पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार एसएस सलूजा ने जीती थी। वर्ष 2019 के चुनावों में भी पटनायक ने दो सीटों - बीजेपुर और हिजिंली से चुनाव लड़ा था और दोनों में जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब किसे छलने आ रहे हैं, वायनाड उनका अपना है तो अमेठी क्या...', राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी के तंज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 2nd, 2024 at 19:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo