Advertisement

Updated January 16th, 2022 at 16:30 IST

AAP candidate list UP Election: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी; यहां देखें

UP AAP candidate List: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, सपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Reported by: Nisha Bharti
PTI
PTI | Image:self
Advertisement

AAP candidate list UP Election: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, सपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ ही अब AAP यूपी चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए तैयार है। पहले कई मौकों और अपनी रैलियों में आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व सरकार और सत्तारूढ़ पर निशाना साधा है और यूपी में आम आदमी पार्टी को मौका देने के लिए जनता से अपील की थी। फिलहाल AAP अपनी लिस्ट के साथ तैयार है। जिसमें कई जाने-माने राजनीतिक चेहरे के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  गोवा चुनाव के लिए एक साथ आए शिवसेना और NCP; सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने बनाई दूरी

बता दें यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 7 चरणों, 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होंगे, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सभी रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक रोक लगा दी गई है और मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है, जबकि 21 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। वहीं 24 जनवरी को नामांकनों की जांच की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 27 जनवरी है।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटें जीतकर जीत हासिल की थी। 403 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा ने 39.67% वोट शेयर हासिल किया। कांग्रेस को केवल सात सीटें पर ही कब्जा कर सकी थी, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा ने 47 और 19 सीटें जीत पाई। 

ये भी पढ़ें :  Asim Arun: कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण बीजेपी में हुए शामिल; पार्टी का जताया आभार

ये भी पढ़ें :  Goa Election: चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने 13 सूत्री वादों का किया ऐलान, कहा- ‘AAP लोगों की नई उम्मीद’

ये भी पढ़ें :  Assembly Elections 2022: फिजिकल रैलियों पर अब 22 जनवरी तक रहेगी पाबंदी; चुनाव आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Advertisement

Published January 16th, 2022 at 16:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo