Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 10:03 IST

सावधान! निवेश के नाम पर धोखा देती हैं ये दो Apps, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया

Gurugram: गूगल ने गुरुग्राम साइबर पुलिस के एक नोटिस का संज्ञान लेने के बाद अपने प्ले स्टोर से दो ऐप को हटा दिया।

Mumbai woman duped of Rs 1 lakh in a cyber fraud
साइबर फ्रॉड | Image:X
Advertisement

Gurugram: गूगल ने गुरुग्राम साइबर पुलिस के एक नोटिस का संज्ञान लेने के बाद अपने प्ले स्टोर से दो ऐप को हटा दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कि इन ऐप का इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए किया जा रहा था।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (साइबर) सिद्धांत जैन ने बताया कि ऐप- एफएचटी और एसएस-इक्विट्रेड के माध्यम से साइबर धोखेबाज लोगों को निवेश पर उच्च रिटर्न के बहाने लुभाते थे और उन्हें धोखा देते थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि एफएचटी ऐप को करीब 1.55 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था।

Advertisement

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने ऐप के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गूगल के नोडल अधिकारी को नोटिस भेजा था। जैन ने बताया कि गूगल ने नोटिस पर संज्ञान लेते हुए दोनों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया।

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 10:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo