Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 12:41 IST

पुतिन ने शायद रूसी विपक्षी नेता नवलनी की मौत का आदेश नहीं दिया था: अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि संभवत: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की फरवरी में मौत का आदेश नहीं दिया था।

Russia President Vladimir Putin, Alexei Navalny
व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत | Image:AP
Advertisement

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि संभवत: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की फरवरी में मौत का आदेश नहीं दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि पुतिन ही अंतत: नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार थे क्योंकि जब वह जेल में बंद थे तो उन्हें क्रूर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था, वहीं खुफिया अधिकारियों के पास इस बात के प्रमाण हैं कि पुतिन को नवलनी की मौत होने के बारे में पहले से ही जानकारी थी। पुतिन के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के तुरंत बाद ही नवलनी की मौत हो गई थी।

Advertisement

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर नवलनी की मौत के संवेदनशील मामले पर चर्चा की।

नवलनी की मौत के तुरंत बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसके लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पर यह आरोप नहीं लगाया था कि उन्होंने ही नवलनी को मारने का आदेश दिया था।

Advertisement

बाइडन ने तब कहा था कि हमें यह नहीं पता कि नवलनी के साथ क्या हुआ था, लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि नवलनी की मौत के लिए पुतिन और उनके सहयोगी जिम्मेदार थे।

रूस के जाने-माने विपक्षी राजनेता और पुतिन के सबसे कट्टर दुश्मन नवलनी का फरवरी में निधन हो गया था। वह उस समय 47 वर्ष के थे।

Advertisement

नवलनी को उग्रवाद के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। वह जनवरी 2021 से जेल में थे।

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 12:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo