Advertisement

Updated May 3rd, 2024 at 07:43 IST

जो बाइडेन ने भारत और जापान समेत 4 देशों को बताया जेनोफोबिक, बोले- ये विदेशियों का नहीं करते स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत और जापान समेत 4 देशों को जेनोफोबिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये सभी देश विदेशियों का स्वागत नहीं करते।

Reported by: Kanak Kumari
Biden Netanyahu
जो बाइडेन | Image:AP
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत और जापान समेत 4 देशों को जेनोफोबिक बताया। दरअसल, अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति बाइडेन भी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं और मीडिया से खास बातीत भी कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर बात करते हुए विदेशियों को अवसर देने को लेकर बयान दिया।

आगामी चुनाव को लेकर अमेरिकाी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "यह चुनाव आजादी, अमेरिका और लोकतंत्र के बारे में है। इसलिए मुझे आपकी सख्त जरूरत है। आप जानते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ने का एक कारण आपकी और कई अन्य लोगों की वजह से है। क्यों? क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं।"

Advertisement

चीन और भारत की आर्थिक स्थिति पर जो बाइडेन का बयान

जो बाइडन ने कहा, “चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह ठहर सा क्यों रहा है? जापान को क्यों परेशानी हो रही है? रूस क्यों है? भारत क्यों है? क्योंकि वे विदेशियों का स्वागत नहीं करते हैं। वे अप्रवासियों को नहीं चाहते।” राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अप्रवासी ही हमें मजबूत बनाते हैं। कोई मजाक नहीं। यह अतिशयोक्ति नहीं है, क्योंकि हमारे पास ऐसे कार्यकर्ताओं की आमद है जो यहां रहना चाहते हैं और योगदान देना चाहते हैं।

Advertisement

Published May 3rd, 2024 at 07:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo