Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 14:41 IST

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर भीषण हमले किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने देश में 7 जगहों को निशाना बनाकर 50 से अधिक मिसाइलों और ड्रोन से ऊर्जा इकाइयों पर हवाई हमले किए।

Russia Ukraine War Indians Wagner
रूस-यूक्रेन युद्ध | Image:AP
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने बुधवार को देश में सात स्थानों को निशाना बनाकर 50 से अधिक मिसाइलों और ड्रोन से ऊर्जा इकाइयों पर हवाई हमले किए।

अधिकारियों ने बताया कि रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में नीपर नदी से किए गए हमलों में खेरसोन शहर में रेलवे स्टेशन और पटरियों को नुकसान हुआ है और राजधानी कीव से लगे ब्रोवेरी में दो लोग घायल हो गए।

Advertisement

रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को लगातार निशाना बनाता रहा है। 27 अप्रैल को उसने ऊर्जा इकाईयों पर बड़ा हवाई हमला किया था और उससे एक सप्ताह पहले एक और हमला किया था।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों पर जीत की याद में मनाए जाने वाले स्मृति एवं विजय दिवस पर नाजी पुतिन ने भीषण मिसाइल हमले किए हैं।”

Advertisement

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया को यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए कि कौन क्या है। पूरी दुनिया को नाजीवाद को एक और मौका देने का कोई अधिकार नहीं है। ”

नेशनल इलेक्ट्रिकल ग्रिड ऑपरेटर ‘उक्रेनर्गो’ ने कहा कि विन्नित्सिया, जपोरिजिया, किरोवोह्रद, पोल्टावा और इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्रों में ऊर्जा इकाईंयों पर हमला हुआ है।

Advertisement

स्थानीय गवर्नर मक्सिम कोजिस्की के अनुसार, ल्वीव में दो ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है।

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 14:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo