Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 12:17 IST

तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव ने भारतीयों से उसके पर्यटन का ‘हिस्सा बनने’ का किया आग्रह

भारत और मालदीव के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से आग्रह किया कि वे पर्यटन पर निर्भर उनके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दें।

Maldives
Maldives | Image:Pexels
Advertisement

भारत और मालदीव के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के पर्यटन मंत्री ने सोमवार को भारतीयों से आग्रह किया कि वे पर्यटन पर निर्भर उनके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दें। मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ एक साक्षात्कार में मालदीव और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एक इतिहास है। हमारी नवनिर्वाचित सरकार भी मिलकर (भारत के साथ) काम करना चाहती है। हम हमेशा शांति और मैत्रीपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देते हैं। हमारे लोग और सरकार आने वाले भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। पर्यटन मंत्री के तौर पर मैं भारतीयों से कहना चाहता हूं कि कृपया मालदीव के पर्यटन का हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।’’

Advertisement

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह जनवरी को ‘एक्स’ पर लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं जिस पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की।इस घटना को लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई और लोगों ने सोशल मीडिया में मालदीव का बहिष्कार करने और पर्यटन के लिए वहां नहीं जाने की बात की।

सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के पहले चार महीनों की तुलना में इस साल के पहले चार महीनों में भारत से मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में 42 प्रतिशत की कमी आई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सपा और कांग्रेस का इतिहास भगवान राम का विरोध करने का है : योगी आदित्यनाथ

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 12:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo