Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 10:21 IST

'तुम यहीं रहो, मेरे बच्चे पैदा करना...', हमास आतंकी ने बंधक युवती को किया था प्रपोज, सनसनीखेज खुलासा

गाजा में जंग के मैदान में हमास का एक आतंकी मोहब्बत के किस्से लिख रहा था। दरअसल, हमास के एक लड़ाका इजरायली महिला बंधक से शादी कर बच्चे पैदा करना चाहता था।

Reported by: Kanak Kumari
Israel Hamas War
हमास के आतंकी ने इजरायली बंधक को शादी के लिए किया प्रपोज | Image:AP/Unsplash/Shutterstock
Advertisement

इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को किए हमले के बाद से हमास के खिलाफ गाजा में जंग जारी है। 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने ना केवल इजरायल के ऊपर 500 के करीब मिसाइल छोड़े बल्कि इजरायली लोगों के साथ बर्बरता भी दिखाई। इसके साथ ही करीब 250 लोगों को अपना बंधक बना लिया। तब से दोनों पक्षों के बीच भीषण जंग जारी है और गाजा में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। जंग के मैदान में जहां सब कुछ तबाह हो रहा था, वहीं एक आतंकी अपने इश्क की कहानी बुन रहा था।

जहां खून की होलियां खेली जा रही थी, वहीं हमास का एक लड़ाका ऐसा भी था… जो अपने लिए दुल्हन ढूंढकर उससे इजहार-ए मोहब्बत की तैयारी कर रहा था। हालांकि, ये वाकई में मोहब्बत था या फिर कोई साजिश इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इजरायल ने अबतक 100 से ज्यादा अपने लोगों को हमास आतंकियों के कब्जे से छुड़ाया है। वहीं हमास आतंकियों के कब्जे में 50 दिन से ज्यादा रही इजरायली महिला ने खुलासा किया कि कैसे आतंकी उससे शादी करना चाहता था।

Advertisement

शादी करने के लिए दी थी अंगूठी

इजरायली मीडिया के अनुसार 18 साल की नोगा वीस 50 दिनों तक हमास के कब्जे में रही। इस दौरान हमास के एक आतंकी ने 14वें दिन ही नोगा को एक अंगूठी दी थी। अंगूठी देते हुए उसने कहा था कि सभी को रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन तुम यहां मेरे साथ रहोगी और मेरे बच्चे पैदा करोगी।

Advertisement

आतंकी ने नोगा को मां से मिलाया

नोगा ने बताया कि हमास की क्रूरता से वो इतनी डरी हुई थी कि जब हमास के लड़ाके ने उसे प्रपोज किया, तो महिला ने हंसकर सिर हिलाया और हां बोला। नोगा डर में थी कि अगर उसने कुछ नहीं बोला तो हो सकता है कि आतंकी उसे गोली मार दे। तब से लेकर रिहाई होने तक हमास का आतंकी नोगा के साथ ही रहा। इतना ही नहीं, शादी करने की लालच में आतंकी ने नोगा को उसकी मां से भी मिलवा दिया। बता दें, नोगा की मां को भी आतंकियों ने बंधक बनाया था।

Advertisement

नोगा ने बताया कि हमास के आतंकी ने उसे इसलिए मिलवाया ताकि वो शादी के लिए नोगा का हाथ मांग सके। हालांकि, सीजफायर के दौरान नोगा और उसकी मां को छोड़ दिया था। नोगा ने बताया कि लड़ाके के दोस्त अक्सर उससे कहते थे कि लड़ाका उससे बहुत प्यार करता है। 

इसे भी पढ़ें: चीन-अमेरिका दुश्मन नहीं लेकिन... राष्ट्रपति शी जिनपिंग से US के विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की मुलाकात

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 09:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo