Updated May 8th, 2024 at 18:04 IST
सैम पित्रोदा का बयान देश का अपमान,भारतीयों की तुलना अफ्रीकियों और चीनियों से करना गलत- रामदास आठवले
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन बताना ठीक नहीं है।
Advertisement
अक्सर अपने विवादित बयानों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) की नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर भारतीय सियासत में भूचाल आ गया है। पित्रोदा के विवादित बयान पर देश के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और उनके बयान की चारों तरफ निंदा हो रही हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन बताना ठीक नहीं है। उत्तर-पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं, ऐसी बात करना भी ठीक नहीं है। सैम पित्रोदा उल्टी-सीधी बात करने वाले हैं। कांग्रेस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें इंडियन ओवरसीज अध्यक्ष के पद से भी हटाना चाहिए। ये भारत का अपमान है।
Advertisement
पित्रोदा का बयान गांधी परिवार की सोच- स्मृति ईरानी
Advertisement
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो धर्म और जाति के नाम पर इस देश को बांटती रही है, वह अब इस देश में कौन किस रंग का है और किस भूभाग का है। उस आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती है। सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।
'साउथ इंडियन वाले अफ्रीकन जैसे'
Advertisement
राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत के पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। उनके इस रंगभेद टिप्पणी के बाद सियासी पारा हाई है और बीजेपी उन्हें जमकर घेर रही है।
सैम पित्रोदा का पूरा बयान
Advertisement
द स्टेट्समैन के साथ एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, ''हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।''
इसे भी पढ़ें: सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार की देश के प्रति सोच दिखाता है, स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर प्रहार
Advertisement
Published May 8th, 2024 at 17:56 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।