अपडेटेड 8 May 2024 at 17:20 IST
IPL 2024: 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम पर फिर बिफरे मोहम्मद कैफ, आंकड़े देते हुए बोले- इसे रोकने की जरूरत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बार फिर इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना की है। उन्होंने इस बार आंकड़े शेयर करते हुए इसे खत्म करने की वकालत की है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक नियम पर खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। IPL के इंपैक्ट प्लेयर (Impact Player) रूल की लगातार आलोचना हो रही है। इस नियम पर सवाल उठाने वालों की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) भी शामिल हैं।
कैफ का नाम उन लोगों में शामिल है, जो शुरुआत से ही इस नियम की आलोचना कर रहे हैं। कैफ अब एक बार फिर इंपैक्ट प्लेयर रूल पर बिफरे हैं। इस बार कैफ ने सिर्फ बातों से ही नहीं, बल्कि आंकड़े शेयर करते हुए इस नियम को बंद करने की वकालत की है। कैफ ने दो टूक कहा कि इसे रोकना चाहिए।
कैफ ने दिया ‘इंपैक्ट प्लेयर’ रूल का लेखा-जोखा
IPL में कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने इंपैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) का पूरा लेखा-जोखा दिया है। कैफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखाा-
Advertisement
इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किए गए बल्लेबाजों की संख्या 65 है, जबकि गेंदबाजों की संख्या 42 है। T20 क्रिकेट को निश्चित रूप से किसी अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत नहीं है। इससे खेल का संतुलन बिगड़ रहा है और भारतीय क्रिकेट को भी नुकसान हो रहा है। इसे रोकने की जरूरत है।
क्यों हो रही इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना
IPL में 2023 में लॉन्च हुए इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना का सबसे बड़ा कारण ये है कि इससे ऑलराउंडर्स की वेल्यू कम हो रही है। इस नियम से टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज या अतिरिक्त गेंदबाज मिल जाता है। वो अपनी मर्जी के हिसाब से जब चाहे इंपैक्ट प्लेयर को मैदान पर उतार सकती हैं। इससे 11 खिलाड़ियों का गेम क्रिकेट अब 12 मैन गेम बन गया है। यही वजह है कि हाल ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी खुलकर इस नियम की आलोचना की थी।
Advertisement
रोहित ने IPL के मौजूदा सीजन के बीच एक इंटरव्यू में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से इस नियम को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में रोहित ने साफ-साफ कहा था कि वो इस रूल के फैन नहीं है। उन्हें ये नियम पसंद नहीं है। रोहित ने उदाहरण देते हुए कहा था कि शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, जो हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। इसी तरह RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इसको लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपील की थी कि इस नियम को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसने गेम को बल्लेबाजों की तरफ झुका दिया है।
इन सबके बीच अब मोहम्मद कैफ ने आंकड़े पेश किए हैं और बताया है कि अब तक इंपैक्ट प्लेयर रूल के तहत अब तक कुल 107 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 65 बल्लेबाज हैं और 42 गेंदबाज।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 17:12 IST