Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 16:34 IST

शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर में शादी करेंगी Janhvi Kapoor? एक्ट्रेस ने दो शब्दों में दिया जवाब

Bollywood: जान्हवी और शिखर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है।

Reported by: Ruchi Mehra
Janhvi Kapoor- Shikhar Pahariya
शादी पर जान्हवी कपूर | Image:Instagram
Advertisement

Janhvi Kapoor on getting Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। वहीं शिखर पहाड़िया संग जान्हवी का रिलेशनशिप भी चर्चाओं में बना हुआ है।

जान्हवी और शिखर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं एक्ट्रेस शिखर के नाम का नेकलेस पहनकर खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं।

Advertisement

तिरुपति मंदिर में शिखर संग सात फेरे लेंगी जान्हवी?

इस बीच खबरें इनकी शादी को लेकर भी आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों तिरुपति मंदिर में सात फेरे ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि जान्हवी चाहती हैं कि वो शिखर के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी रचाएं। इन खबरों के पीछे का सच अब खुद जान्हवी ने बताया है। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर मजेदार रिएक्शन दिया।

Advertisement

शादी को लेकर क्या दावे किए गए?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पेज पर जान्हवी की शादी को लेकर कई दावे किए गए थे। इसमें कहा गया था कि एक्ट्रेस तिरुपति मंदिर में गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहनकर और बाल में मोगरे के फूल लगाकर शिखर पहाड़िया संग शादी रचाएंगी। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहेगा। अपनी शादी में जान्हवी चाहती हैं कि शिखर लुंगी पहनें और सारे मेहमानों को पारंपरिक तरीके से दावत दी जाए। उनको केले के पत्तों पर खाना सर्व किया जाए।

जान्हवी ने यूं दिया जवाब

जान्हवी के इन दावों को उनके कई फैंस सच मान बैठे थे। हालांकि अब एक्ट्रेस ने दो शब्दों में जवाब देते हुए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जान्हवी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कुछ भी।" साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोज भी शेयर की। यानी जान्हवी ने साफ कर दिया है कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के अलावा साउथ की फिल्में 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी के 6 साल पूरे होने पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के लिए लिखा प्यार भरा नोट

 

Advertisement

Published May 8th, 2024 at 16:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo