Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 12:33 IST

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घरेलू हिंसा को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ बताया

ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज ने महिलाओं के साथ हिंसा के खिलाफ हजारों लोगों द्वारा देशभर में प्रदर्शन किए जाने के बाद घरेलू हिंसा को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ बताया।

Australia
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज | Image:AP
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने महिलाओं के साथ हिंसा के खिलाफ हजारों लोगों द्वारा देशभर में प्रदर्शन किए जाने के बाद सोमवार को घरेलू हिंसा को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ बताया।

ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में रविवार को हजारों लोगों ने इस साल कथित तौर पर लैंगिक हिंसा के कारण 27 महिलाओं की मौत पर ध्यान दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।

Advertisement

अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि ये रैलियां ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सभी स्तरों पर लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान थीं।

उन्होंने ‘नाइन नेटवर्क’ टेलीविजन से कहा, ‘‘बिल्कुल साफ है कि हमें और कदम उठाने की जरूरत है। केवल सहानुभूति रखना ही पर्याप्त नहीं है। तथ्य यह है कि....औसतन हर चार दिन में एक महिला अपने साथी के हाथों मारी जाती है, यह एक राष्ट्रीय संकट है।’’

Advertisement

अल्बनीज ने कहा कि वह इस समस्या से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 12:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo