Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 23:41 IST

भारत का पंचायती राज प्रत्यक्ष लोकतंत्र का ‘उत्कृष्ट उदाहरण’: कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत के पंचायती राज को प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

India’s permanent representative to the United Nations, Ruchira Kamboj
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत के पंचायती राज को प्रत्यक्ष लोकतंत्र का ‘‘उत्कृष्ट उदाहरण’’ बताया | Image:ANI-File
Advertisement

UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत के पंचायती राज को प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि पारंपरिक बाधाओं को लांघने वाली महिला नेताओं ने अपने समुदायों में क्रांति ला दी है।

कंबोज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत को ग्रामीण प्रशासन की एक अनूठी प्रणाली पर गर्व है, जिसे पंचायती राज के नाम से जाना जाता है। यह जमीनी स्तर पर विकेंद्रीकृत शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा- 

Advertisement

दुनिया में अन्य जगहों पर पाई जाने वाली नगरपालिका शासन प्रणाली के विपरीत, पंचायती राज प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्राम सभा या समुदाय के सभी वयस्क सदस्यों की सभा के माध्यम से पंचायत के सभी निवासियों की सक्रिय भागीदारी की सुविधा प्रदान करता है।

कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बोलीं कंबोज

Advertisement

कंबोज एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। ये कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन, पंचायती राज मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में राजस्थान से पंचायत महिला नेता नीरू यादव, आंध्र प्रदेश से कुनुकु हेमा कुमारी और त्रिपुरा से सुप्रिया दास दत्ता ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन की दिशा में अपने प्रयासों पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए।

कंबोज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि महिला पंचायत नेताओं की प्रेरक कहानियों में चुनौतियां नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने लगातार पितृसत्ता के स्थापित मानदंडों और रूढ़ियों का सामना किया और उन्हें समाप्त किया। लगातार प्रणालीगत पहलों और अटूट दृढ़ संकल्प से वे यथास्थिति को चुनौती दे रही हैं और लैंगिक समानता को आगे बढ़ा रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारतीय राजनयिक मिशन ने कनाडा में दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय दंपती की पहचान की

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 4th, 2024 at 23:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo