Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 16:34 IST

IPL 2024: बुरे वक्त में मैक्सवेल ने छोड़ा RCB का साथ, न खेलने के पीछे बताई ये वजह

IPL 2024 में बुरे दौर से गुजर रही RCB को बड़ा झटका लगा है। RCB के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2024 से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है।

Reported by: DINESH BEDI
Glen Maxwell Takes Indefinite break from IPL 2024
ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2024 से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: विराट कोहली (Virat Kohli), फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) और ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) जैसे सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ IPL के मौजूदा सीजन में सिर मुंडवाते ही ओले पड़ने वाला हाल हुआ है। अपने पहले IPL खिताब की उम्मीद में आई RCB के साथ एक बार फिर वही हुआ है, जो साल दर साल होता आया है। सीजन बदला, लेकिन RCB की स्थिति नहीं बदली। 

IPL 2024 में RCB की हालत खस्ता है। टीम ने अब तक खेले 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 गंवा दिए हैं। RCB को सोमवार को होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सीजन की छठी हार मिली। लगातार 5 हार के दुख से RCB उबर नहीं पाई थी कि उसे एक और बड़ा झटका मिल गया। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) ने बुरे वक्त में RCB का साथ छोड़ दिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IPL 2024: रोहित के 'अभी WC खेलना है' कमेंट पर दिनेश कार्तिक का रिएक्शन, बोले- ‘मुझे उम्मीद है...’

मैक्सवेल IPL 2024 से हुए बाहर 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) ने IPL 2024 के बीच में RCB का साथ छोड़ दिया है। दरअसल मैक्सवेल (Maxwell) ने IPL के मौजूदा सीजन से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार को RCB और SRH के बीच मैच के बाद इसकी पुष्टि की। दरअसल मैक्सवेल इस मैच में भी बाहर बैठे थे और उन्होंने इसके पीछे की भी वजह बताई। मैक्सवेल ने बताया कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से बाहर होने का अनुरोध किया था, क्योंकि उन्हें लगा कि वो अच्छा योगदान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती कुछ मुकाबले मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ठीक न रहने के बाद, ये एक बहुत आसान फैसला था। 

IPL 2024 से ब्रेक लेने की वजह बताई 

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2024 से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की वजह भी बताई। मैक्सवेल ने मानसिक और शारीरिक थकान को इसकी वजह बताया है। उन्होंने कहा- 

मैं पिछले मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोचों के पास गया था और कहा था कि अब शायद किसी और को आजमाने का समय आ गया है। मैं पहले भी इस स्थिति में रह चुका हूं। मैं अब सच में खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर ब्रेक देने का सबसे अच्छा समय है। इस साल हमारे नतीजों के साथ, ये काफी आसान फैसला था। हम एक टीम के रूप में उतना अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं, जितना हम चाहते थे और परिणाम ये दिखाते हैं। मेरे व्यक्तिगत परिणामों ने टीम के पक्ष में नतीजें नहीं दिए हैं।

मैक्सवेल ने हालांकि ये स्पष्ट किया है कि जब वो खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर तरोताजा मानेंगे तो RCB के लिए फिर से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि मैक्सवेल ने IPL 2024 सीजन में अब तक खेले 6 मैचों में महज 32 रन बनाए हैं। वहीं उनकी गेंदबाजी भी फीकी रही है, वो 6 मैचों में 4 विकेट ही ले पाए हैं। RCB को अब 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। ये मुकाबला ईडन गार्डन्स में होगा। यानि अब RCB घर से बाहर खेलेगी। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक, एक साथ तोड़ डाला अपने चार ऑस्ट्रेलियाई साथियों का रिकॉर्ड

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 16:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo