Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 20:11 IST

MI की लगातार हार के बाद भूचाल, रोहित शर्मा के समर्थन में उतरे मोहम्मद शमी; कहा-बेचारा! अकेले क्या...

CSK vs MI Match: रोहित शर्मा की शानदार पारी को देखर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खुद को रोक नही पाए और कहा कि अकेले रोहित शर्मा क्या-क्या करते।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Mohammed Shami and Rohit Sharma
Mohammed Shami and Rohit Sharma | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नी सुपर किंग्स के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पहली पारी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और एमएस धोनी की ओर से शानदार पारियां देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम कीओर से अकेले रोहित शर्मा ने नाबाद पारी खेलते हुए नाबाद 105 रन बनाए। रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस की ओर से किसी ने भी अच्छी पारी नही खेली। रोहित शर्मा की शानदार पारी को देखर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खुद को रोक नही पाए और कहा कि अकेले रोहित शर्मा क्या-क्या करते।

Advertisement

रोहित शर्मा के समर्थन में उतरे मोहम्मद शमी  

मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, ”रोहित शर्मा की बल्लेबाजी मेरी पसंदीदा है। उन्होंने सीएसके के खिलाफ बहुत अच्छा खेला। लक्ष्य का पीछा करने में उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया और शानदार शतक बनाया।”

Advertisement

रोहित के नाम 500 से ज्यादा छक्के

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह अब भारत के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ROHIT SHARMA: IPLT20.COM

CSK के खिलाफ मुंबई को मिली हार

चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बना दिए थे। आखिरी ओवर में धोनी ने आकर 4 गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। उसके बाद 207 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। केवल रोहित शर्मा ही शतक जड़ पाए। जबकि CSK के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चार विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें- लंगड़ा रहे थे धोनी, दोस्त रैना ने बढ़ाया हाथ और फिर... पूर्व क्रिकेटर ने बताई माही की दिल की बात - Republic Bharat

Advertisement

 

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 20:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
10 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo