Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 22nd, 2024 at 23:53 IST

IPL 2024: जायसवाल का शतक, संदीप का पंजा; राजस्थान की मुंबई पर बड़ी जीत

IPL 2024 सीजन में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को धूल चटाई है। राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में जायसवाल के शतक और संदीप के 5 विकेटों के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया।

Reported by: DINESH BEDI
Rajasthan Royals Beat Mumbai Indians by 9 Wickets
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया | Image: IPL
11: 49 IST, April 22nd 2024

यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक और संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत हासिल की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए, जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में 183 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों पर 9 चौकों और 7 छक्कों के दम पर 104 रन की शतकीय पारी खेली है, जबकि संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट निकाले।  

10: 56 IST, April 22nd 2024

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दे दिया है। पीयूष चावला ने जोस बटलर को चलता किया है। 74 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा है।  

Advertisement
10: 29 IST, April 22nd 2024

राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे IPL मुकाबले में बारिश ने खलल डाला है। खेल रुकने तक राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 6 ओवर में 61 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे हैं। 

9: 26 IST, April 22nd 2024

तिलक वर्मा और नेहल वढेरा की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 180 रन का टारगेट दिया है। तिलक ने जहां 45 गेंदों पर 65 तो वहीं नेहल ने 24 गेंदों पर 49 रन की विस्फोटक पारी खेली है। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने पंजा खोला है। संदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। 

Advertisement
8: 17 IST, April 22nd 2024

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नबी को चलता किया है, जो सेट हो गए थे। 52 के स्कोर पर मुंबई को चौथा झटका लगा है। 

7: 54 IST, April 22nd 2024

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हवा टाइट हो गई है। राजस्थान ने मुंबई पर कहर ढाया है। रोहित और ईशान के बाद सूर्यकुमार भी आउट होकर डगआउट लौट गए हैं। 

Advertisement
7: 43 IST, April 22nd 2024

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा और ईशान किशन, दोनों सस्ते में निपट कर डगआउट लौट गए हैं। महज 6 के स्कोर पर मुंबई ने दो बड़े विकेट गंवाए हैं। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने ये सफलताएं ली हैं। 

7: 08 IST, April 22nd 2024

IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हो रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जे, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह।  

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 

संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

 

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 19:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo