Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 22:38 IST

एशियाई U20 चैंपियनशिप: स्टीपलचेस में एकता और रणवीर को, शॉट पुट में अनुराग ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ में खेले जा रहे एशियाई अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने जलवा बिखेरा है। भारत ने एक ही दिम में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।

 Ekta and Ranveer won gold in steeplechase, Anurag got gold medal in shot put.
एकता और रणवीर ने स्टीपलचेस में स्वर्ण जीते, अनुराग को गोला फेंक का स्वर्ण पदक मिला | Image:X
Advertisement

Asian U20 Athletics Championship: रणवीर सिंह और एकता डे ने गुरुवार को दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Asian U29 Athletics Championship) में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा के गोल्ड मेडल अपने नाम किए, जिससे भारतीयों ने इस प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।

इससे भारत के गोल्ड मेडलों की संख्या बढ़कर 3 हो गई हो गई है। एकता ने 10:31.92 सेकेंड के समय से, जबकि रणवीर ने 9:22.62 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। वहीं अनुराग सिंह कलेर ने इससे पहले पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में 19.23 मीटर की दूरी से गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement

इस तरह भारतीयों ने गुरुवार को कुल 7 पदक अपनी झोली में डाले। सुबह के सत्र में पैदल चाल एथलीट आरती ने महिलाओं की 10,000 मीटर में कड़े मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। आरती का 47:45.33 सेकेंड का समय विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 49 मिनट के क्वालीफिकेशन समय से बेहतर रहा। 

Advertisement

फिर थ्रो एथलीट ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक हासिल किए। कलेर को दक्षिण कोरियाई पार्क सिहून से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन वो तीसरे प्रयास में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उनका शुरुआती थ्रो 18.44 और उनका दूसरा प्रयास 18.69 मीटर का रहा। चौथे और पांचवें में कोई अंक नहीं जबकि छठा और अंतिम थ्रो 18.79 मीटर का था।

सिहून ने भी 19.23 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट का औसत बेहतर था। गत चैम्पियन सिद्धार्थ चौधरी ने दूसरे प्रयास में 19.02 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। अमानत कंबोज ने टीम की तालिका में एक रजत पदक जोड़ा। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 50.45 मीटर का था। अमन चौधरी ने 47.53 सेकेंड के समय से पुरुषों की 400 मीटर में कांस्य पदक जीता।

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली में IPL मुकाबले में पंत ने किसे कर दिया घायल? मैच के बाद ऑन कैमरा मांगी माफी; VIDEO

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 25th, 2024 at 22:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo