अपडेटेड 5 May 2024 at 16:21 IST

कंधे पर भगवा रंग, कॉलर पर तिरंगा; लीक हुआ भारत की T20 World Cup की जर्सी का लुक

भारत क्रिकेट टीम की आगामी T20 वर्ल्ड कप की जर्सी देखने को बेताब फैंस के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर जर्सी का लुक लीक हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Indian Cricket Team
भारतीय क्रिकेट टीम की T20 वर्ल्ड कप की जर्सी का लुक लीक | Image: BCCI-File

T20 World Cup 2024: आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर सभी टीमों की तैयारियां तेज हैं। अमेरिका (America) और वेस्टइंडीज (West Indies) की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान भी हो चुका है। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है। जैसे-जैसे IPL समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे T20 वर्ल्ड कप के आगाज के दिन नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है और इस बीच भारत की T20 वर्ल्ड कप की जर्सी (T20 World Cup Jersey) का लुक लीक हो गया है। 

यहां देखें भारत की नई T20 वर्ल्ड कप जर्सी

IPL का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फैंस के लिए ये तो सिर्फ रोमांच की बात है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए IPL का मौजूदा सीजन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके लिए ये T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है। चूंकि 2024 T20 वर्ल्ड कप IPL के ठीक बाद शुरू होना है। ऐसे में फैंस भी काफी बेसब्र हैं। भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में कैसी और किस तरह की जर्सी पहनेगी, इसको लेकर काफी उत्सुकता है। टीम के ऐलान के बाद सभी को भारत की जर्सी का इंतजार है। BCCI ने तो अब तक जर्सी लॉन्च नहीं की है, लेकिन इस बीच भारत की नई T20 वर्ल्ड कप जर्सी का लुक लीक हो गया है। 

Advertisement
भारत की नई T20 वर्ल्ड कप जर्सी का लुक

कंधे पर भगवा रंग, कॉलर पर तिरंगा

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की 2024 T20 वर्ल्ड कप की जो जर्सी वायरल हो रही है, वो बेहद खास है। पारंपरिक नीले रंग के साथ जर्सी को शानदार डिजाइन दिया गया है, जिसमें देश का गौरव तिरंगा भी शामिल है। दोनों कंधों पर भगवा रंग और कॉलर पर तिरंगा नजर आ रहा है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- PBKS v CSK: चेन्नई के खिलाफ पंजाब की जीत से एक नहीं कई टीमों को होगा फायदा, कैसे? समझें पूरा समीकरण

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 May 2024 at 16:21 IST