दिल्ली में IPL मुकाबले में पंत ने किसे कर दिया घायल? मैच के बाद ऑन कैमरा मांगी माफी; VIDEO

दिल्ली में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का हिट एक शख्स को जाकर लगा, जिससे पंत ने बाद में माफी मांगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rishabh Pant injured cameraman in Delhi IPL Match, then Apologized
ऋषभ पंत ने IPL मैच में एक शख्स को किया घायल, फिर मांगी माफी | Image: X@IPL

IPL 2024: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के देखना का मजा ही अलग है। स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देखना का एक्सपीरियंस एक अलग अहसास कराता है, लेकिन कई बार कुछ फैंस के गेंद भी लग जाती है। ऐसा ही एक हादसा बुधवार को दिल्ली में देखने को मिला। 

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए IPL मैच में चौके-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि कोहराम मच गया। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दे दना दन छक्के जड़े, लेकिन इस दौरान पंत ने अपने एक हिट से किसी को घायल कर दिया। पंत ने मैच के बाद ऑन कैमरा उस शख्स से माफी मांगी। ये व्यक्ति कौन था, जिसे पंत का शॉट और फिर पंत ने उनसे माफी मांगी, आइए आपको भी बताते हैं। 

BCCI के कैमरामैन को लगी गेंद

दरअसल ऋषभ पंत का ये शॉट किसी और को नहीं, बल्कि BCCI के कैमरामैन को लगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस IPL मुकाबले में पंत बल्ले के साथ खतरनाक नजर आ रह थे और अपने इसी घातक फॉर्म में पंत ने एक ऐसा हिट लगाया, जो सीधा कैमरामैन को जाकर लगा। पंत के छक्के से कैमरामैन घायल हो गया, हालांकि पंत को जब मैच के बाद इस बारे में पता चला तो उन्होंने ऑन कैमरा उनसे माफी मांगी, जिसका वीडियो IPL के ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें पंत कह रहे-

Advertisement

सॉरी देबाशीष भाई, आपको हिट करने का इरादा नहीं था। उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाओगे। गुडलक। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस IPL मुकाबले में बल्ले के साथ ऐसा तूफान मचाया कि गुजरात के गेंदबाजों की वाट लगा डाली। पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 204 के घातक स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे से चूक सकता है पाकिस्तान का ये स्टार खिलाड़ी, ये है वजह

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड