Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 23:26 IST

IPL के बाद MPL में जलवा दिखाएंगे ये स्टार भारतीय खिलाड़ी, यहां होगा टूर्नामेंट

IPL की तर्ज पर MPL का आगाज होने वाला है, जिसमें स्टार भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं। टूर्नामेंट का आयोजन जून में होगा।

Edited by: DINESH BEDI
MPL will start in Madhya Pradesh on the lines of IPL
IPL की तर्ज पर मध्यप्रदेश में शुरू होगा MPL | Image:IPL
Advertisement

MPL: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस को हर दिन रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। विदेशी प्लेयर तो प्रदर्शन कर ही रहे हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी भी दमखम दिखा रहे हैं। फैंस को अब IPL के बाद MPL का रोमांच देखने को मिलने वाला है, जिसकी जल्द शुरुआत होने वाली है। 

मध्य प्रदेश में IPL की तर्ज पर MPL का आगाज होने वाला है, जिसमें भारत के कुछ जानेमाने खिलाड़ी जलवा दिखाने वाले हैं। इनमें वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार और आवेश खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल ये सभी क्रिकेटर मध्य प्रदेश के शीर्ष क्रिकेटर हैं और ये तीनों पहली मध्य प्रदेश लीग (MPL) में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसका आयोजन IPL के बाद जून में होगा। 

Advertisement

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ (GDCA) द्वारा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल होंगी, जो रीवा जगुआर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड्स, मालवा पैंथर्स और ग्वालियर चीता हैं। आवेश, वेंकटेश और पाटीदार किस टीम से खेलेंगे, हालांकि ये अभी क्लियर नहीं है। 

बता दें कि GDCA का लक्ष्य तमिलनाडु प्रीमियर लीग और केएससीए महाराजा T20 जैसी लोकप्रिय T20 लीग की तर्ज पर राज्य की उभरती प्रतिभाओं को मौका देने का भी है। ये टूर्नामेंट शंकरपुर में नवनिर्मित ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- भोजपुरी कमेंट्री में IPL देख रहे हैं एमएस धोनी, सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 23:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
11 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo