Advertisement
पब्लिश्ड 8 मई 2024 अत 11:07 am ईस्ट

'मुस्लिम आरक्षण' पर मोदी ने धमकाया!

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्षधर हैं। लालू ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है। प्रसाद यहां विधान परिषद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यह बात जनता के जेहन में आ चुकी है।’’ प्रसाद विधान परिषद परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग ले रहे थे जहां उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने विधान पार्षद (एमएलसी) के रूप में शपथ ली।शपथ लेने वाले अन्य लोगों में मुख्यमंत्री और जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल थे। इस साल की शुरुआत में हुए बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कुल 11 लोग निर्विरोध चुने गए। जब उनसे भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि अगर कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी सत्ता में आए तो ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर इसे मुसलमानों को दे दिया जाएगा, प्रसाद ने कहा, ‘‘मुसलमानों को आरक्षण तो मिलना ही चाहिए।’’

Published May 8th, 2024 at 11:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo