Advertisement

Updated March 12th, 2024 at 09:23 IST

Hara Chana: गुणों की खान है हरा चना, खाने से सेहत को होंगे गजब के फायदे, डायबिटीज भी होगा कंट्रोल

Hara Chana Benefits: अगर आप रोजाना हरे चने का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होंगे।

Reported by: Kajal .
Hara Chana
हरा चना | Image:Shutterstock
Advertisement

Hara Chana Benefits: दुरुस्त रहने के लिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने अपनों का ख्याल रखते-रखते खुद का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में कई बार वह खुद बीमार पड़ जाते हैं। शरीर को दुरुस्त और सेहतमंद रखने के लिए आपको हरे चने का सेवन करना चाहिए।

जी हां, हरे चने में फाइबर, आयरन, फोलेट, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, डाइटरी फाइबर, फैटी एसिड्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं हरे चने में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं आइए जानते हैं।

Advertisement

हरा चना खाने के फायदे (Benefits of eating Green Channa)

डायबिटीज

Advertisement

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको हरे चने का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, इसके सेवन से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिस कारण डायबिटीज जैसी बीमारी कंट्रोल में रहती है।

वेट लॉस

Advertisement

हरे चने का सेवन रोजाना करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है। जिस कारण डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छी तरह से काम करता है जिससे वेट लॉस होने में मदद मिलती है।

हार्ट हेल्थ

Advertisement

हरे चने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल की सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। इसलिए इसका सेवन दिल की बीमारी को भी दूर करने का काम करेगा।

एनर्जी

Advertisement

हरे चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स भारी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

Advertisement

हरा चना कमाल का इम्यूनिटी बूस्टर है। ये कई तरह की सेहत से जुड़ी आम समस्या से लड़कर आपके शरीर को फिट करने का काम करता है। इसलिए रोजाना हरे चने का सेवन जरूर करें। 

ये भी पढ़ें: Holi: होली खेलने से पहले कैसे रखें स्किन का ख्याल? चेहरे पर लगाएं ये चीजें, सुंदरता रहेगी बरकरार

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published March 12th, 2024 at 09:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo