Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 15:11 IST

शिक्षा क्षेत्र में सतत प्रयास देश को ‘विकसित भारत’ बनने की ओर बढ़ा रहे हैं: उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति यहां मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Vice President Jagdeep Dhankhar
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ | Image:@VPIndia
Advertisement

Jagdeep Dhankar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भारत ज्ञान का केंद्र रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयास देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के करीब ले जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति यहां मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

धनखड़ ने मुक्त शिक्षा विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, आयु समूह के लोगों को शिक्षा प्रदान की है, शिक्षा अंतराल को पाटने में मदद की है तथा समाज के सभी वर्गों को सुगम पहुंच प्रदान की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की थीम ‘विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका’ ने हमारे राष्ट्र के विकास को मजबूती प्रदान करने में मुक्त शिक्षा की अहम भूमिका को रेखांकित किया है।’’

Advertisement

धनखड़ ने कहा कि एसओएल द्वारा शिक्षा के इस उदारीकरण ने विकसित भारत के निर्माण में तथा वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में देश के उदय में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को समाप्त कर दिया गया है और देश की बढ़ती प्रतिष्ठा के प्रति लोगों में सकारात्मक दृष्टिकोण है।

Advertisement

समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और एसओएल की निदेशक पायल मागो भी शामिल हुए।

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 15:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo